7th Pay Commission Latest Update: सरकारी कर्मचारियों की बल्ले बल्ले, DA के बाद अब इन भत्तों में हुआ बढ़ोतरी, 5 लाख तक होगा फायदा!

7th Pay Commission Latest Update: सेंट्रल गवर्नमेंट ने लोकसभा चुनाव 2024 से पहले देश भर के लाखों सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर गिफ्ट दिया था। जिसके बाद अब सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 50 प्रतिशत हो गया हैं। सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों को कई अन्य फायदें भी हुए हैं। इसमें रिटायरमेंट के समय मिलने वाली ग्रेच्युटी भी शामिल हैं। बता दें कि, ग्रेच्युटी की ल‍िमि‍ट 25% बढ़ाकर 25 लाख रुपए कर दी गई हैं। मतलब की अब सरकारी कर्मचारी पहले से 5 लाख रुपए ज्‍यादा ग्रेच्युटी पा सकते हैं। 30 अप्रैल, 2024 को जारी, लेबर म‍िन‍िस्‍ट्री के अधिसूचना में कहा गया क‍ि, जब भी महंगाई भत्ता मूल वेतन का 50% हो जाता हैं तो ग्रेच्‍युटी 25% बढ़ जाती हैं।

बात करें इनकम टैक्स की तो सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाली ग्रेच्युटी पर इनकम टैक्स नहीं लगता हैं। यह छूट सिर्फ केंद्र सरकार के कर्मचारियों के साथ साथ राज्य सरकार के कर्मचारियों और स्थानीय निकायों के कर्मचारियों के ल‍िए भी हैं। सरकारी कर्मचारियों को ग्रेच्युटी पर टैक्स की छूट की सीमा के बारे में सरकार ने मार्च 2019 में आदेश जारी क‍िया था। उस समय बताया गया था क‍ि, 20 लाख तक की ग्रेच्युटी पर टैक्स नहीं लगेगा। यह छूट 29 मार्च 2018 को या इसके बाद रिटायर होने वाले, मृत्यु होने वाले, इस्तीफा देने वाले या विकलांग कर्मचारियों पर लागू होती हैं। फिलहाल, इस पर कोई अपडेट नहीं आया हैं। की 25 लाख हो जाने पर टैक्स लगेगा या नहीं।

वहीं, महंगाई भत्‍ता बढ़ने का फायदा कर्मचारियों को किराया भत्‍ता (HRA) के रूप में भी म‍िलेगा। डीए बढ़ने के बाद X, Y और Z कैटेगरी वाले शहरों में रहने वाले केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्‍ते को बढ़ा दिया गया हैं। इसके अलावा कर्मिक मंत्रालय के आदेशानुसार, महंगाई भत्ता 50 प्रतिशत होने पर बच्चों के शिक्षा भत्ते और हॉस्टल सब्सिडी की ल‍िमि‍ट भी बढ़ जाएगी। इन दोनों में अपने आप 25% का इजाफा हो जाएगा। मंत्रालय की तरफ से कहा गया क‍ि, 1 जनवरी, 2024 से केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में इजाफा होने के मद्देनजर बच्‍चों के एजुकेशन अलाउंस और छात्रावास सब्सिडी की राशि के बारे में जानकारी मांगी जा रही हैं।

इन्हें भी पढ़िए -सरगुजा के लवईडीह के ग्रामीण अब मतदान को तैयार, प्रशासनिक टीम ने सुना ग्रामीणों का बात, लिए शपथ…

PF अकाउंट पर मिलता हैं ₹50000 का बोनस, तगड़े फायदा के लिए बस इतनी सी शर्त, जानिए क्या है EPFO का लॉयल्टी कम लाइफ बेनिफिट

सरगुजा का एक ऐसा गांव जहां लोकसभा चुनाव का बहिष्कार, पुल नहीं तो वोट नहीं…जानिए क्या हैं पूरा मामला

Gold Price Today: सोना खरीदने का अच्छा मौका, अक्षय तृतीया से पहले ₹3300 सस्ता हुआ सोना, जानिए 10 ग्राम की कीमत

डिप्टी CM ने कांग्रेस पार्षद को सरेआम जड़ दिया थप्पड़, BJP ने शेयर किया Video