सरगुज़ा : नए मरीजों से ज़्यादा हुए स्वस्थ्य… इतने हुए एक्टिव केस.. जानें लेटेस्ट अपडेट

अम्बिकापुर। सरगुज़ा स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन के लगातार प्रयास से कोरोना संक्रमण का प्रसार कम हो रहा है। सरगुज़ा ज़िले में रविवार को 232 नए केस आए। जो लॉकडाउन लगने के बाद का सबसे कम आंकड़ा है। बीते दिन 375 मरीज़ ठीक होने के पश्चात डिस्चार्ज भी हुए। वहीं 2 लोगों की मृत्यु हुई।

रविवार को अम्बिकापुर ब्लॉक से 103, बतौली 14, लखनपुर 16, लुंड्रा 59, मैनपाट 13, सीतापुर 20, उदयपुर 7 नए केस आए। वर्तमान में 3098 एक्टिव केस है। जिनका ज़िले के अलग-अलग अस्पताल व होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है।

ब्लॉकवार पॉजिटिव केस में अम्बिकापुर सबसे आगे है। जहां से अब तक 19031 केस सामने आ चुके है। वहीं लखनपुर 2322, उदयपुर 1331, बतौली 1215, लुंड्रा 2171, सीतापुर 2604, मैनपाट से 1530 मिले है।

img 20210524 wa00006147725367271211928