Surguja News: संतोष गुप्ता बने अधिवक्ता संघ के तहसील अध्यक्ष

सीतापुर/अनिल उपाध्याय। भारी गहमागहमी के बीच अधिवक्ता संघ के हुए चुनाव में संतोष गुप्ता अधिवक्ता संघ के तहसील अध्यक्ष चुने गए। उपाध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता, संदीप गुप्ता, सचिव कन्हैया गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष मुनेश्वर राम महेश चुने गए।

वही सहसचिव मनोज विश्वकर्मा, उप कोषाध्यक्ष रवि उपाध्याय, ग्रंथपाल सचिव मधुमति गुप्ता, सांस्कृतिक सचिव दीपा सपना कश्यप, क्रीड़ा सचिव हरीश गुप्ता एवं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में महिपाल सिंह जवाहरलाल प्रजापति एवं अजय कुमार पैंकरा निर्विरोध चुने गए।