भाजयुमो सूरजपुर शहर मंडल ने फूंका मुख्यमंत्री व मंत्री मोहम्मद अकबर का पुतला

सूरजपुर। शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर मंडल के द्वारा कवर्धा में जो घटना घट रही है। जिसमें प्रशासन के द्वारा एकपक्षीय कार्रवाई की जा रही, दूसरी ओर प्रदेश को जलता छोड़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल यूपी में अपनी राजनीति भविष्य बना रहे हैं और स्थानीय विधायक मोहम्मद अकबर के द्वारा कोई भी पहल नहीं की जा रही है, कि मात्र मौन रहकर कवर्धा जिले को जलता छोड़ दिया है। इसके विरोध में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा सूरजपुर शहर मंडल के द्वारा अग्रसेन चौक पर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मोहम्मद अकबर का पुतला दहन किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने कहा कि उक्त घटना निंदनीय है। बहुसंख्यक समाज के अपमान पर प्रदेश सरकार मौन है। भगवा ध्वज के अपमान करने वालों के ऊपर तत्काल कार्यवाही करते हुए उन्हें कठोर सजा दी जानी चाहिए।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, जिला मंत्री संदीप अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा रितेश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष यशवंत सिंह, प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य मुकेश साहू(छोटू), जिला सह कोषाध्यक्ष सुमित साहू, जिला मंत्री देव गुप्ता, मंडल महामंत्री संस्कार अग्रवाल, प्रीतम सोनी, मंडल उपाध्यक्ष संजू सोनी, मयंक तिवारी, दिलीप साहू, बजरंग राजवाड़े, विक्रम सिंह, राकेश महाराज, विकास साहू, विशाल देवांगन, चंकी देवांगन, अनिल गुप्ता, संजय यादव, राकेश कुशवाहा, पंकज यादव, त्रिपुरारी साहू, दिलीप साहु, नितिन सोनी, रितिक सोनी, पंकज सोनी आदि प्रमुख रूप से कार्यकर्ता उपस्थित रहे।