रेल्वे स्टेशन, कृषि महाविद्यालय और सेन्ट्रल स्कूल होगी अम्बिकापुर की संपत्ति …

  • मुख्यमंत्री नें दिए संकेत

अम्बिकापुर

जल्द ही सरगुजा और सूरजपुर के बीच राजस्व सीमा में व्यापत विसंगति समाप्त हो जाएगी और अम्बिकापुर के कई महत्वपूर्ण स्थल जिले की पूर्ण संपत्ति बन जाएगे। ऐसे ही संकेत आज प्रदेश के मुख्यमंत्री डाँ रमन सिंह नें पत्रकारो से चर्चा के दौरान दिए है । मुख्यमंत्री रमन सिंह आज ऐसे ही एक स्थान पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद थे। जिस पर दो जिलो का अधिकार है।

दरअसल अम्बिकापुर का राजमोहनी देवी कृषि महाविद्यालय ,रेल्वे स्टेशन और केन्द्रीय विद्यालय जैसे महत्वपूर्ण संस्थान अम्बिकापुर की संपत्ति होते हुए भी नही है…. ऐसा इसलिए क्योकि कुछ समय पहले सरगुजा जिले के तुकडे करके नया राजस्व जिला सूरजपुर बनाया गया था …. लेकिन नए जिले के राजस्व भूमि बंटवारे में काफी विसंगती थी… जिसके कारण सरगुजा जिला मुख्यालय अम्बिकापुर की सीमा से लगा शहर का कुछ हिस्सा सूरजपुर की राजस्व संपत्ति में शामिल हो गया था। जिसमें अम्बिकापुर का रेल्वे स्टेशन , शासकीय कृषि महाविद्यालय, केन्द्रीय विद्यालय मुख्य है.. लिहाजा आज जब मुख्यमंत्री खुद राजमोहनी देवी कृषि महाविद्यालय पंहुचे,, तो वंहा दो जिलो की प्रशासनिक व्यवस्था के बीच उनको भी इस बात का एहसास हुआ होगा लिहाजा कार्यक्रम के बाद पत्रकारो के इसी सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री नें कहा कि अगली बार आउंगा तो ये विसंगति समाप्त हो जाएगी ।  मतलब मुख्यमंत्री नें साफ तौर पर ये संकेत दिया है.. कि जल्द ही सरगुजा और सूरजपुर के बीच सीमा बंटवारे में हुई विसंगति दूर कर ली जाएगी ।

 

 

 

अमितेष पाण्डेय,ईटीव्ही न्यूज ,सरगुजा(अम्बिकापुर)