कुशवाहा युवा एकता सेवा कल्याण मंच ने मनाई. कुश जयंती

सूरजपुर. कुशवाहा युवा एकता सेवा कल्याण मंच के तत्वावधान में मंगल भवन सूरजपुर में कुश जयंती समारोह धूम-धाम के साथ मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत लवकुश भगवान के समक्ष दीप प्रज्वलित कर विधि विधान से पूजा-अर्चना की गई. जिसके बाद अतिथियों का स्वागत समारोह एवं सामाजिक परिचर्चा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरगुजा संभाग के अध्यक्ष सुखदेव मुनि थे. विशिष्ट अतिथि सूरजपुर जिलाध्यक्ष मुनेश्वर कुशवाहा, कोरिया जिलाध्यक्ष रामनारायण कुशवाहा, सरगुजा के प्रेमचंद कुशवाहा, नगर निगम के भूतपूर्व सभापति त्रिलोक कपूर कुशवाहा, संभाग उपाध्यक्ष संपत कुशवाहा, अखिल भारतीय कुशवाहा, महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण कुशवाहा की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ. कुशवाहा युवा एकता सेवा कल्याण के जिलाध्यक्ष तोषित कुशवाहा के द्वारा समाज के युवाओं को संकल्पपत्र के माध्यम से समाज, विकास, उत्थान, संस्कार तथा समाज के परम्परा संबंधित सात बिंदुओं की उपस्थित सभी को शपथ दिलाई गई.

अतिथियों द्वारा संबोधन पश्चात श्री राम एवं लवकुश की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर. सामुहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसके बाद समाज के सभी लोगों को प्रसाद स्वरूप भोजन कराया गया. इस कार्यक्रम को लेकर कुछ समाज प्रतिष्ठित व्यतियों द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया. जिसमे पूजा सामग्री शिव शंकर कुशवाहा पर्रि, भोजन व्यवस्था में संलित कुशवाहा एवं कृष्णा कुशवाहा, साउंड एवं टेंट व्यवस्था शैलेन्द्र कुशवाहा एवं सुभाष कुशवाहा एवं पूजा कार्यक्रम शोभनाथ कुशवाहा द्वारा की गई थी. लवकुश जयंती समारोह कार्यक्रम में कुशवाहा समाज के अन्य वरिष्ठ लोगों का विशेष सहयोग रहा जिसमें प्रमुख रूप से हीरालाल कुशवाहा, रुद्र प्रताप कुशवाहा, बसंत कुशवाहा, राम सकल कुशवाहा, रामनारायण कुशवाहा, जगदीश कुशवाहा, देवनारायण कुशवाहा, उग्रसेन कुशवाहा, रामस्वरूप कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी रामदेव पटेल,भूपचन्द कुशवाहा, शिवपाल कुशवाहा, प्रेमचंद कुशवाहा, विजयनारायण कुशवाहा, सीताराम कुशवाहा, जीतू कुशवाहा, गोविंद कुशवाहा, श्यामलाल कुशवाहा, चन्द्रिका प्रसाद कुशवाहा सहित कुशवाहा युवा एकता सेवा कल्याण मंच के जिलाध्यक्ष तोषित कुशवाहा, संलित कुशवाहा, धीरेंद्र कुशवाहा 2, सुग्रीव कुशवाहा,सतेन्द्र कुशवाहा, महेश कुशवाहा, प्रकाश कुशवाहा, चंद्रशेखर कुशवाहा, रूपदेव कुशवाहा, राजेंद्र कुशवाहा, चांसी कुशवाहा, अजय कुशवाहा, रूपेंद्र कुशवाहा, चंदू कुशवाहा, संदीप कुशवाहा, सुदामा कुशवाहा, आलम कुशवाहा, नरेंद्र कुशवाहा, वीरेंद्र कुशवाहा, शिवशंकर कुशवाहा, रोहित कुशवाहा,संगीत कुशवाहा, महेंद्र कुशवाहा, राजू कुशवाहा, शैलेंद्र कुशवाहा, प्रभाकर कुशवाहा, राधेश्याम कुशवाहा, धनेश्वर कुशवाहा, रामसुभग कुशवाहा, संजय कुशवाहा, ओमप्रकाश कुशवाहा, दीपक कुशवाहा, युगा अर्जुन परियल, नरेंद्र कुशवाहा, इन्द्रकेश्वर कुशवाहा, ओमप्रकाश, जसवंत कुशवाहा, हरि प्रसाद कुशवाहा, कमला प्रसाद कुशवाहा, बलराम कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में कुशवाहा समाज के लोग उपस्थित थे.