कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद इन 04 जगहों को घोषित किया गया कंटेनमेंट जोन…

सूरजपुर। संयुक्त कलेक्टर शिव बनर्जी से प्राप्त जानकारी के अनुसार सूरजपुर के उप तहसील पिलखा अंतर्गत ग्राम कुंजनगर, गौटियापारा, भोटपारा में एक व्यक्ति 04 अगस्त 2020 को कोविड-19 के धनात्मक मरीज पाये जाने के फलस्वरूप संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु सूरजपुर के उप तहसील पिलखा अंतर्गत ग्राम कुंजनगर, गौटियापारा, भोटपारा को पूर्ण रूप से कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया हैं।

जिसमें संक्रमित व्यक्ति के घर से उत्तर दिशा में कन्हाई के मकान तक, दक्षिण में खेत बाडी तक, पूर्व में ओंकार के मकान तक, पश्चिम में नन्ददेव भगत के मकान तक के क्षेत्र सम्मिलित हैं। साथ ही इस क्षेत्र में एक और व्यक्ति कोविड-19 के धनात्मक मरीज पाये जाने के कारण संक्रमित व्यक्ति के घर से उत्तर दिशा में खेत तक, दक्षिण में खेत तक, पूर्व में पक्की सड़क तक तथा पश्चिम में खसर्री तालाब तक के क्षेत्र को भी सम्मिलित किया गया हैं।

उक्त कन्टेंनमेंट जोन के लिए गरिमा ठाकुर, नायब तहसीलदार, पिलखा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया हैं। गरिमा ठाकुर, अपने मार्गदर्शन में कंटेन्टमेंट सेंटर की निगरानी हेतु 24 घंटे सात दिन राजस्व विभाग, पुलिस विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से समन्वय स्थापित कर शासन द्वारा निर्धारित एस.ओ.पी. का पालन कराना सुनिश्चित करेंगी।

उक्त कन्टेन्मेंट सेंटर में फिजिकल एवं सोशल डिस्टेंसिग तथा मास्क का उपयोग अनिवार्य होगा। गरिमा ठाकुर, के मार्गदर्शन में शिफ्टवाईज कार्य करने के लिए सहायक के रूप में रामराज यादव, शा.उ.मा.वि. कल्याणपुर, शशि सिंह, शा.प्रा.शा., थानपारा, कुंजनगर, विरेन्द्र पैकरा, शा.प्रा.शा., झारपारा, कुंजनगर को नियुक्त किया गया हैं तथा खसर्री तालाब तक के क्षेत्र के लिए कृष्ण कुमार सोनी, सचिव संलग्न पंचायत सूरजपुर, अशोक सोनवानी, सचिव संलग्न जनपद पंचायत सूरजपुर, विरेन्द्र प्रताप राजवाड़े सचिव, संलग्न जनपद पंचायत सूरजपुर को सहायक के रूप में नियुक्त किया गया हैं।

ग्राम रामानुजनगर कंटेनमेंट जोन घोषित-

इसी क्रम में रामानुजनगर ब्लॉक के ग्राम रामानुजनगर में दो व्यक्ति 04 अगस्त 2020 को कोविड-19 के धनात्मक मरीज पाये जाने के फलस्वरूप संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु रामानुजनगर के ग्राम रामानुजनगर को पूर्ण रूप से कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया हैं। जिसमें संक्रमित व्यक्ति के घर से उत्तर दिशा में डाॅ. एस.एस. पैकरा के मकान तक, दक्षिण में डाॅ. सीमा त्रिपाठी एवं डाॅ. आर.एस. सिंह के मकान तक, पूर्व में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन तक, पश्चिम में खेत-खार तक के क्षेत्र सम्मिलित हैं। 

उक्त कन्टेंनमेंट जोन के लिए रामसकल सिंह, राजस्व निरीक्षक, रामानुजनगर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया हैं। श्री रामसकल सिंह, अपने मार्गदर्शन में कंटेन्टमेंट सेंटर की निगरानी हेतु 24 घंटे सात दिन राजस्व विभाग, पुलिस विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से समन्वय स्थापित कर शासन द्वारा निर्धारित एस.ओ.पी. का पालन कराना सुनिश्चित करेंगे।

उक्त कन्टेन्मेंट सेंटर में फिजिकल एवं सोशल डिस्टेंसिग तथा मास्क का उपयोग अनिवार्य होगा। रामसकल सिंह, के मार्गदर्शन में शिफ्टवाईज कार्य करने के लिए सहायक के रूप में तपेश्वर सिंह, पटवारी प.ह.नं.-22, तहसील रामानुजनगर, सबल राम सोनवानी, स्टोर कीपर, लोक निर्माण विभाग, रामानुजनगर, खेलसाय सिंह, सचिव, ग्राम पंचायत रामानुजनगर को नियुक्त किया गया हैं।