छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन वेतन विसंगति को लेकर, 6 फरवरी से ब्लॉक स्तरीय अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे…

Premnagar: वेतन विसंगति सहित अन्य मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/ समग्र शिक्षक फेडरेशन का 6 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल का आगाज़ होगा। इस ब्लाक स्तरीय अनिश्चितकालीन हड़ताल में ब्लाक के अन्तर्गत आने वाले समस्त प्राथमिक शाला स्कूलों के शिक्षक शामिल होंगे। इस दौरान सभी स्कूलों में ताला बंद रहेगा, ऐसा फेडरेशन का दावा हैं। इस संबंध में गुरुवार (2 फरवरी) को ब्लॉक अध्यक्ष ओंकार सिंह पोर्ते और महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा सिंह के अगुवाई में ब्लॉक स्तरीय बैठक प्रेमनगर ब्लाक मुख्यालय में संपन्न हुआ। ब्लॉक अध्यक्ष की ओर से विकासखंड शिक्षा अधिकारी को सूचना प्रेषित किया गया हैं।

बता दें कि, 6 फरवरी से ब्लॉक स्तरीय स्तर पर अनिश्चितकालीन हड़ताल का दौर शुरू हो रहा हैं। इसके बाद में प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश स्तरीय आंदोलन की शुरुआत होगी। वेतन विसंगति की मांग सहायक शिक्षक फेडरेशन की ओर से लंबे अरसे से हैं। इस मुद्दे को लेकर कई बार प्रदर्शन भी किया जा चुका हैं। लेकिन, सरकार की ओर से पहल न देखकर इस अब छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन द्वारा आंदोलन का रास्ता अपनाया जा रहा हैं। जाहिर हैं कि अनिश्चितकालीन हड़ताल के दौरान स्कूलों में पढ़ाई काफी प्रभावित होगी।

इस दौरान बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष ओंकार सिंह पोर्ते, महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पुष्पा सिंह, पुष्पराज पांडे, श्यामलाल, महाबली सिंह, धूज राम उइके, सुमार साय आंडिल्य, उर्वशी सिंह, सुजाता जायसवाल, कमलेश सिंह सरूता, नरेश कुमार, वंशरूप सिंह पैकरा, सुरेश कुमार ओगरे, रूप साय चक्रवर्ती, गणेश प्रताप सिंह, लालदेव टेकाम, तिलकराम सिंह, गणपत सिंह, आशिक लकड़ा, नेहा लकड़ा, तपेश्वर सिंह एवं अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

IMG 20230202 WA0057