इनामी नक्सली ने SP साहू के समक्ष किया सरेंडर…. पुलिस पार्टी पर की थी फायरिंग… घायल हुए थे टीआई

बलरामपुर। एसपी रामकृष्ण साहू के समक्ष आज एक 45 हजार के इनामी नक्सली ने सरेंडर किया है। पुलिस के मुताबिक नक्सली संगठन भाकपा माओवादी का एरिया कमांडर था.. और जिले के चलगली थाने में 6 और बलरामपुर थाने में 1 मामला दर्ज था।

बता दे कि वर्ष 2003 में चलगली थाना क्षेत्र के ग्राम गम्हरिया बादा निवासी सीताराम घसिया नक्सली संगठन भाकपा माओवादी से जुड़कर क्षेत्र में सक्रिय हुआ था। यही नही सीताराम घसिया एरिया कमांडर बनने बाद वर्ष 2005 में चलगली थाने से निकली गस्त पार्टी पर अंधाधुंध फायरिंग कर आईईडी ब्लास्ट की घटना को अंजाम दिया था।

इस घटनाक्रम में चलगली थाने के तत्कालीन टीआई अजितेश सिंह घायल हुए थे। एसपी रामकृष्ण साहू के मुताबिक सीताराम घसिया वर्तमान समय मे छत्तीसगढ़ से पड़ोसी राज्य बिहार व झारखंड की सरहद पर सक्रिय था। बहरहाल नक्सली संगठन के एरिया कमांडर सीताराम घसिया ने निहत्थे सरेंडर किया है।

वही सरेंडर करने के बाद सीताराम घसिया ने कहा कि वह शासन की पुनर्वास नीति योजना से प्रभावित होकर एसपी से सम्पर्क किया था। सीताराम के मुताबिक नक्सली संगठन में काम करने दौरान उन्होंने कई निर्दोष लोगो का शोषण किया.. और इसी वजह से उसकी विचारधारा बदली.