Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तापमान में गिरावट, बढ़ने लगी ठंड; अम्बिकापुर में 8.6 डिग्री, जानें- मौसम विभाग ने क्या कहा…

Raipur News: छत्तीसगढ़ में तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया हैं। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में अब ठंड बढ़ने लगी हैं। सबसे अधिक सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ रही हैं। अम्बिकापुर में 8.6 डिग्री तापमान के साथ ही शीतलहर की स्थिति बनी हुई हैं।

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा के मुताबिक छत्तीसगढ़ में उत्तर दिशा की ओर से ठंडी व शुष्क हवा आ रही हैं। आने वाले 2 दिनों में तापमान में और गिरावट होगी। ठंड बढ़ने की संभावना मौसम विशेषज्ञ ने व्यक्त की हैं।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर में 18, माना में 16.8, बिलासपुर में 14.2, पेण्ड्रारोड में 11.3, अम्बिकापुर में 8.6, जगदलपुर में 17.5, दुर्ग में 14.4 और राजनांदगांव में 17 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापान रिकॉर्ड किया गया। वही अब तक सबसे कम तापमान डूमर बहार में 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हैं।