रायपुर नगर निगम बजट 2023: 1700 करोड़ के बजट में आपके इलाकें में कहां होगा विकास? यहां पढ़िए

रायपुर. शहर के विकास के लिए नगर निगम का बजट पेश किया गया।महापौर एजाज ढेबर ने भगवत गीता के साथ अभिभाषण की शुरुआत की और अब तक हुए व्ययों का ब्यौरा दिया उसके बाद रायपुर के विकास के लिए किए प्रावधानों को बताया।

IMG 20230321 WA0003

वित्तीय वर्ष 2023-24 में 1608 करोड़ 74 लाख 43 हजार का बजट है। इस बार 74 लाख 68 हजार के घाटे का अनुमान है। कुल अनुमानित आय 1607 करोड़ 99 लाख 76 हजार है। 235 करोड़ 58 लाख रुपए का राजस्व वसूली का लक्ष्य
बीते साल 1475 करोड़ निगम का बजट था।

लोक कार्य विभाग के लिए 128 करोड़ 66 लाख का प्रावधान हैं। इसमें बड़े नालों का निर्माण के लिए 15 करोड़, सीमेंट मार्ग निर्माण के लिए 9 करोड़, सड़क डामरीकरण के लिए 10 करोड़ 50 लाख, चौराहों के सौंदर्यीकरण के लिए 7 करोड़ 50 लाख, ट्रैफिक सुधार जागरूकता के लिए 2 करोड़, फूटपाथ एवं पेवर निर्माण के लिए 4 करोड़ 75 लाख का प्रावधान है।

– रायपुर शहर में ड्रेनेज सिस्टम के लिए 18 करोड़,
– G20 समिट के लिए 20 करोड़ का प्रावधान
– फूल चौक से आज़ाद चौक के चौड़ीकरण के लिए फ्लाइओवर का निर्माण स्थानीय लोगो की सहमति से किया जाएगा,
– डॉग शेल्टर के निर्माण के लिए पहले चरण में 48 लाख 59 हजार का प्रावधान
– शहर के प्रत्येक वार्ड में सीसीटीवी कैमरे आधुनिक शौचालय निर्माण के किये 5 करोड़
– ट्रैफिक सुधार जागरूकता के लिए 2 करोड़
– फूटपाथ एवं पेवर निर्माण के लिए 4 करोड़ 75 लाख
– 1000 सीट शहरी महिला आजीविका केंद्र शुरू किया जाएगा
– अगले 2 साल में खेल मैदान, तालाबों उद्यानों को नए कलेवर दिया जाएगा
– नगर पालिक निगम में कार्यरत महिला कर्मियों के लिए विशेस सुरक्षा अंर्तगत महिला समिति का गठन किया जाएगा
– अगले 2 साल में खेल मैदान, तालाबों उद्यानों को नए कलेवर दिया जाएगा
– नगर पालिक निगम में कार्यरत महिला कर्मियों के लिए विशेस सुरक्षा अंर्तगत महिला समिति का गठन किया जाएगा
– रायपुर के 70 वार्डो में बुजुर्गों के लिए चौपाल का निर्माण कराया जाएगा,
– 10 साल तक के बच्चों के लिए शिक्षा खेलकूद मनोरंजन के लिए ‘अप्पू घर’ का निर्माण कराया जाएगा
– शहर के सभी नालियो को कवर्ड करने का कार्य संपादन किया जाएगा।
– वृद्धजनों के लिए NGO के माध्यम से आसरा गृह का निर्माण किया जाएगा।
– महादेव घाट पुल के सौंदर्यीकरण वर्टिकल गांर्डन के लिए 1 करोड़ का प्रावधान।
– खाद्य लोक स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के लिए 93 करोड़ 41 लाख 76 हजार का प्रावधान।
– इनमें प्रमुख व्यय मच्छर उन्मूलन, आवारा कुत्तों के बाध्याकरण, सफाई मित्र योजना शामिल।
– डेड बॉडी रखने के लिए फिजर 10 लाख रुपए का प्रावधान
– जोन कार्यालयों के माध्यमों के कुल 166 करोड़ 66 लाख 7 हजार व्यय प्रस्तुत किया गया।
– सफाई ठेका 51 करोड़ 36 लाख 85 हजार
– गलियों का कांक्रिटीकारण 14 करोड़ 22 लाख
– मार्ग संधारण 7 करोड़ 96 लाख 9 हजार
– सामुदायिक भवन 9 करोड़ 40 लाख 26 हजार
– समस्त भवनों का वार्षिक साधारण 2 करोड़ 30 लाख 80 हजार
– पार्षद निधि 4 करोड़ 34 लाख
– सार्वजनिक कुओं और तालाबों 2 करोड़ 22 लाख 9 हजार
– लाखे नगर चौक से आमापारा चौक तक अंडरग्राउंड केबकिंग कार्य के लिए 4 करोड़ 62 लाख 97 हजार का प्रावधान
– शहर के सभी उद्यानों में बच्चों के लिए खेल उपकरण के लिए 2 करोड़ का प्रावधान
– फूल चौक से तात्यापारा चौक तक शेष भाग में चौड़ीकरण या फ्लाइओवर स्थानीय लोगो की सहमति से बनेगा
– चौड़ीकरण के लिए शासन ने बजट में 10 करोड़ प्रावधान रखा है
– यदि 20 करोड़ लगेंगे तो वो भी निगम लगाएगा
– सार्वजनिक कुओं और तालाबों 2 करोड़ 22 लाख 9 हजार