Breaking : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के बीजापुर जाएंगे… शहीदों को देंगे श्रद्धांजलि

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला बीजापुर में शनिवार शाम 700 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को घेरकर नक्सलियों ने हमला किया। नक्सली और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में 22 जवान शहीद हो गए और कई जवान अब भी लापता हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सोमवार को यानी आज सुबह 10:30 बजे बीजापुर जाएंगे, जहां वे शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। वहीं घायल जवानों से मुलाकात भी करेंगे। 

कार्यक्रम शेड्यूल-

1. आज सुबह 10.30 बजे पहुंचेंगे जगदलपुर, जवानों को देंगे श्रद्धांजलि

2. जगदलपुर में मुख्यमंत्री के साथ अधिकारियों की लेंगे बैठक

3. बैठक के बाद जाएंगे बासागुड़ा, जवानों से करेंगे चर्चा,

4. वहां से लौटेंगे जगदलपुर, दोपहर बाद अमित शाह पहुंचेंगे रायपुर

5. रायपुर में घायल जवानों से करेंगे मुलाकात

6. मुलाकात के बाद शाह लौटेंगे दिल्ली