अब छत्तीसगढ़ सरकार खरीदेगी 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान, CM भूपेश ने की घोषणा, इन जिलों में बनेगा नया स्कूल

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ी घोषणा की है। सक्ति और बेमेतरा जिले में नवीन आत्मानंद स्कूल की स्थापना की जाएगी। रायपुर मेडिकल कॉलेज में 200 पदों की घोषणा सीएम ने की है। वही 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान सरकार खरीदेगी। बता दे कि मुख्यमंत्री ने ये घोषणा विधानसभा की कार्यवाही के दौरान की है।

विनियोग विधेयक 2023 पर चर्चा जारी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का वक्तव्य- अपने वक्तव्य से पूर्व आजादी के दीवानों को मुख्यमंत्री ने याद किया। प्रवेश का आर्थिक विकास 2018 में 3,27,106 लाख था जबकि 2023 में 56 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 5 लाख 9 हजार से अधिक है। प्रदेश के राजस्व में 2023 में 93 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान है। बजट की सबसे बड़ी उपलब्धि, बजट के लिए इस बार कोई ऋण नहीं दिया गया, छग देश का 3 राज्य बना। 2023-24 में सकल वित्तीय घाटा 15200 करोड़ अनुमानित है। सीएम ने नेताप्रतिपक्ष पर व्यंग किया कहा कि पानी हम संभाल लेंगे पर आप जवानी सम्भालिए। वनाधिकार पट्टा वितरण में छत्तीसगढ़ पहले नंबर पर है। राजनीतिक आंदोलनकारियों के प्रति हमारी कभी दुर्भावना नही होती, बीजेपी के नेता ही उकसाने की कोशिश करते है। ईडी और आईटी के माध्यम से आपने प्रताड़ित करने का ठान लिया है, मनी लांड्रिंग के देखरेख का काम वित्त विभाग का है। सबसे ज्यादा डर बीजेपी को कांग्रेस और राहुल गांधी से है, हर स्तर पर जाकर कार्रवाई की जा रही है। छग में उद्योग नीति पर सवाल उठाए जा रहे थे, पर बीजेपी शासन काल में 2018 तक में 8597 करोड़ और 2018 से 2022 तक 107170 करोड़ का निवेश हुआ है।

गरीब कल्याण योजना के तहत 98 प्रतिशत राशन कार्ड बनाया। अरिशेष राशन में 173 करोड़ की गड़बड़ी पाई गई, हम कार्रवाई कर रहे, 13 दुकान निरस्त हुई, कोई नही बचेगा। बीजेपी शासन काल में नान घोटाला हुआ, 18 लाख फर्जी राशन कार्ड बने, धान में बलौदा बाजार में 1हजार करोड़ का घोटाला, कुनकुरी का चावल घोटाला। जो घोटालों के भीष्म पितामह है वो हमपर आरोप लगा रहे। आवास योजना में नए पात्र हितग्राही है, इसलिए हम 1 अप्रैल से सर्वे करा रहे हैं। अलग-अलग आंकड़े कह रही बीजेपी पूरा कैमिकल लोचा है।