कांग्रेस की आमसभा Live: प्रियंका ने भरी सभा से केंद्र सरकार पर बोला हमला- ‘छत्तीसगढ़ को दबाना चाहते है, इसलिए ED के छापे पड़ रहे

रायपुर. कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के समापन के बाद आमसभा को संबोधित करने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी और मुख्यमंत्री भुपेश बघेल सभा स्थल पहुँचे। कांग्रेस के दिग्गज नेता आमसभा स्थल पर पहुँचे और दीप प्रज्वलित कर आमसभा की शुरुआत की। मंच पर कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंच में मौजूद है।

प्रियंका गाँधी का संबोधन–

पहली बार छत्तीसगढ़ आई हूं, बघेल जी ने कई बार निमंत्रण दिया था लेकिन आ नही पाई थी, आज आकर बहुत खुशी हो रही है, हमारे काँग्रेस का इतना बड़ा अधिवेशन आपके प्रदेश में चल रहा है, आपके प्रदेश की सुंदरता के बारे में सुना था छत्तीसगढ़ प्रदेश से मेरे परिवार का बहुत लगाव है। इस प्रदेश में सामूहिकता की पुरानी परंपरा है। इस देश का संविधान भी सामूहिकता की भावना से ही बना हुआ है। ये संविधान एक सामूहिक परंपरा पर आधारित है। काँग्रेस पार्टी इस संविधान को बचाने का काम कर रही है। संविधान सभी को समान मौका देता है। इज्जत से जीने का मौका, अपने धर्म को निभाने का मौका देता है। संविधान को मजबूत रखने के लिए मीडिया, न्यायपालिका और संसद है। अगर ये तीनों कमजोर होते है, तो आपको आपका अधिकार हक नही मिलता है। आज इस देश की परिस्थितियों को समझने की जरूरत है। इस देश की सरकार ने मीडिया को दबाकर रखी है। न्यायपालिका पर सरकार दबाव बनाती है। संसद पर मुद्दों को दबाने की कोशिश होती है।

आपने अखबारों में पढ़ा होगा, छत्तीसगढ़ में लगातार ED, IT जे छापे नेताओ और कार्यकर्ताओं पर छापे पढ़ रहे है। हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री पूरे देश मे नाम बना रहे है। देशभर में छत्तीसगढ़ का नाम हो रहा है। इसीलिए केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ को दबाना चाहती है। छत्तीसगढ़ की सरकार किसी के दमन से नही रुकेगी। ये आपका विकास करने के लिए सत्ता में आई है।

देश मे जब छत्तीसगढ़ का नाम होता है। इसीलिए केंद्र सरकार एजेंसियों को भेजकर प्रदेश को दबाने की कोशिश कर रही है। हम सभी को समझना पड़ेगा। हमारी देश मे क्या स्तिथि चल रह है। अगर प्रदेश की नीतियां आपको बचाती नही, तो केंद्र की नीतियां आपको खत्म कर डालती। प्रदेश का किसान एक दिन में 27 रुपए कमा रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री का मित्र प्रतिदिन 1600 करोड़ कमा रहा है।

गौतम अडानी को बैंकों से 80 हजार करोड़ रुपए का लोन दे रही है, लेकिन किसानों को लोन देने के नाम पर केंद्र सरकार हाथ उठा लेती है, इस देश मे सरकार गरीब आदमी की सुनवाई नही कर रही है। केंद्र में प्रधानमंत्री से लेकर भाजपा का एक एक कार्यकर्ता अडानी को बचाने का और उसके पक्ष में बात करता है। सबका साथ और सबका वीकास का नारा अब मित्र का साथ और मित्र के विकास पर बदल गया है।आने वाले समय में प्रदेश में चुनाव है, चुनाव से पहले कई बातें सामने आएगी। धर्म की बात, संप्रदाय की बात, लेकिन आप अपनी बात करिए इस प्रदेश की सरकार आपके लिए काम कर रही है। छत्तीसगढ़, राजस्थान और हिमाचल में काँग्रेस की सरकार है। इन प्रदेशों में काँग्रेस और भाजपा के सरकारों का अंतर दिखता है।