Triple Murder: पहले पत्नी और दो बच्चों को चाकू से हमला कर किया हत्या, फिर काटा अपना कलाई, देखें VIDEO

Triple Murder: देश की राजधानी के द्वारिका जिले के विपिन गार्डन इलाके में एक शख्स ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और दो बेटों की हत्या करने के बाद, खुद खुदकुशी करने की कोशिश की। घटना के पीछे आर्थिक तंगी बताई जा रही है। लेकिन, उसके ससुराल वालों का आरोप हैं, कि वह दहेज की मांग कर रहा था, और वह इस संबंध में अपने पत्नी को प्रताड़ित भी करता था।

पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी की पहचान राजेश के रूप में की हैं। पुलिस ने आगे बताया कि, उसने पहले अपनी पत्नी को बेरहमी से चाकू मारा। इसके बाद फिर अपने दो बेटों की हत्या कर दी। जिनका उम्र 5 साल और दूसरा 4 महीने का था। इसके बाद उसने आत्महत्या करने के इरादे से अपनी कलाई काट ली। मृतकों की पहचान सुनीता (35 वर्ष) आयांश (5 वर्ष) और 4 माह के अयम के रूप में हुई हैं। आरोपी राजेश दस्ताने पहन कर इस वारदात को अंजाम दिया हैं। इस वारदात को अंजाम उस वक्त दिया जब परिवार सो रहा था।

सुनीता के परिवार का आरोप हैं कि राज्य संपत्ति की मांग कर रहा था। जो हत्या कारण हो सकता हैं। वही, राजेश की परिवार का कहना हैं कि, राजेश का सुनीता से 2015 में शादी हुई थी। शुरुआत में सब कुछ ठीक चल रहा था। परिवार का आरोप हैं कि राजेश उनसे संपत्ति की मांग करता था और इसको लेकर अक्सर कहासुनी होती थी।


द्वारिका डीसीपी एम.हर्षवर्धन हर्षवर्धन ने कहा कि, उन्हें घटना के बारे में सुबह करीब 6:00 बजे फोन आया कि राजेश ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर दी हैं। फिर अपनी कलाई काट ली हैं। कॉल से सूचना मिलने के बाद हमने तत्काल मोहन गार्डन पुलिस स्टेशन से एक टीम भेजी। अधिकारी ने आगे कहा कि, आत्महत्या करने के लिए राजेश ने अपनी कलाई पर गहरी चोट पहुंचाई हैं। उसे दीनदयाल उपाध्याय हॉस्पिटल में ले जाया गया हैं। जहां उसका इलाज जारी हैं।

अधिकारी ने आगे बताया कि, राजेश ने तड़के सुबह अपने दोस्तों को अपनी आर्थिक तंगी के बारे में मैसेज भेजा था। उसके दोस्तों ने उसके भाई को इस बारे में जानकारी दी। जिसने सुबह 6 बजे पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कहा कि, हमें पता चला हैं कि उसने अपने स्कूल के दोस्तों के एक व्हाट्सएप ग्रुप पर मैसेज भेजा था। उसके दोस्तों ने उसके भाई को सूचित किया था। पुलिस को दरवाजा तोड़ना पड़ा क्योंकि दरवाजा अंदर से बंद था। अंदर जाने पर हमें शव और राजेश बेहोशी की हालत में मिला। फिलहाल, पुलिस ने इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई हैं।