डी पुरंदेश्वरी के बयान के विरोध में काँग्रेस ने भाजपा का जलाया पुतला

रायपुर :-भाजपा के चिंतन शिविर में प्रदेश प्रभारी द्वारा दिए गए विवादित बयान के विरोध में काँग्रेस ने प्रदेश भर में भाजपा का पुतला दहन का अहवान किया था।
इस कड़ी में आज शहर जिला काँग्रेस कमेटी के प्रभारी प्रतिमा चंद्राकर शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे के नेतृत्व में भाजपा का पुतला दहन किया गया।यह कार्यक्रम काँग्रेस भवन स्थित गाँधी मैदान के सामने किया गया जिसमें आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने डी पुरंदेश्वरी और भाजपा के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाज़ी की।

इस अवसर पर प्रभारी प्रतिमा चंद्राकर शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ने कहाँ की भाजपा प्रभारी के बयान से यह स्पष्ट होता है की भाजपा को छत्तीसगढ़ के किसानो मज़दूरों छत्तीसगढ की अस्मियता से कोई लेना देना नहीं है।
छत्तीसगढ़ की पौने तीन करोड़ जनता ने काँग्रेस की सरकार को चुन के भेजा है एसे में भाजपा प्रभारी का जो बयान है वो निंदनीय है भाजपा ने छत्तीसगढ़ के किसानो मज़दूरों एवं छत्तीसगढ़ की संस्कृति का अपमान किया है भाजपा को एसे कृत्य के लिए प्रदेश की जनता से माफ़ी माँगनी चाहिए। इस पुतला दहन कार्यक्रम मे कन्हैया अग्रवाल रियाज़ अहमद आशा चौहान बंटी होरा बंशी कन्नौजे नवीन चंद्राकर प्रशांत ठेंगड़ी अरुण जँघेल जी श्रीनिवास दिनेश ठाकुर लक्ष्मीप्रसाद मिश्रा शब्बीर खाँन गौतम यादव नरेंद्र ठाकुर मो सिद्धिक माधो छुरा पुष्पराज वैध जित्तु तांडी कमलेश नथवानी मो फारूक नवीन लाजरस कमल धृतलहरे निर्मल पांडे श्याम सिक्का मुन्ना सोनकर बाबा मसीह मनोज दुबे राजेश साहू भीम यादव कृष्णा नायक सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।