CG BREAKING: BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव समेत सैकड़ो कार्यकर्ता गिरफ्तार, पुलिस और भाजपाइयों के बीच झड़प

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी का विधानसभा घेराव करने निकले भाजपाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विधायक बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, शिवरतन शर्मा समेत सैकड़ो कार्यकर्ता गिरफ्तार हुए हैं। सिविल यूनिफॉर्म में मौजूद पुलिस के जवानों द्वारा धक्का मुक्की करने पर पूर्व मंत्री राजेश मूणत और कार्यकर्ता जोरदार भड़के। पुलिस बल और कार्यकर्ताओं के बीच विवाद की स्थिति बन गयी है।


IMG 20230315 WA0016


बता दें कि, राजधानी रायपुर में भारतीय जनता पार्टी का प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। पीएम आवास योजना को लेकर बीजेपी के कार्यकर्ता और आवास से वंछित हितग्राही बड़ी संख्या में विधानसभा घेराव के लिए निकले हैं। इसी बीच पुलिस के साथ तनातनी की स्थिति बन गई है। पुलिस ने माहौल को देखते हुए आंसू गैस छोड़े हैं और पुलिस बल का प्रयोग करने की चेतावनी भी दे चुकी है प्रदर्शनकारी काफी आक्रोशित है।

इसके साथ ही, आपको बता दें पुलिस ने वाटर टैलेंट का भी इस्तेमाल किया है। इसमें तमाम बीजेपी के लीडर और पूरे प्रदेश भर से कार्यकर्ता महिला मोर्चा बीजेपी युवा मोर्चा के लोग शामिल हुए हैं।