CG Breaking: कर्नाटक चुनाव में छत्तीसगढ़ के इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

रायपुर. कर्नाटक चुनाव के लिए ऑब्जर्वर की नियुक्ति की गई है। छत्तीसगढ़ से तीन नेताओ को जिम्मेदारी मिली है। विधायक विकास उपाध्याय, पंकज शर्मा और शैलेश पण्डेय को जिम्मेदारी मिली है। अलग अलग जोन वार की जिम्मेदारी संभालेंगे। बता दे कि कर्नाटक में एक चरण में 10 मई को मतदान होंगे। राज्य की 224 विधानसभा सीटों के नतीजे 13 मई को आएंगे।

IMG 20230415 WA0018

एक रिपोर्ट के मुताबिक, कर्नाटक विधानसभा में कुल 224 सीटें हैं। जिसमें वर्तमान में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की कुल 119 सीटें हैं तो वहीं कांग्रेस के पास कुल 75 और उसके सहयोगी दल जद (एस) के पास कुल 28 सीटे हैं।कर्नाटक में इस बार बीएसपी ने अकेले दम पर सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

IMG 20230415 WA0017

बता दें कि, पिछले चुनाव में बीएसपी ने एक सीट जीतकर इतिहास रचा था। बीएसपी के अलावा पूरे देश में अपना विस्तार करने की कोशिश में लगी अरविंद केजरीवाल की आदमी पार्टी भी कर्नाटक चुनाव लड़ रही है। बीएसपी और आम आदमी पार्टी के चुनाव लड़ने से मुकाबला दिलचस्प माना जा रहा है। इसकी एक बड़ी वजह हैं कि, आम आदमी पार्टी ने हाल ही में हुए गुजरात विधानसभा चुनाव में पांच सीटें जीतकर राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल किया है। ऐसे में कर्नाटक में वो बीजेपी और कांग्रेस के वोट बैंक में सैंध लगा सकती हैं।