CG Breaking: 8 भाजपा नेताओं को SSP ने जारी किया नोटिस मंत्री भगत ने कहा ‘यह गांधी का देश है’ BJP बोली ‘कांग्रेस की पुलिस हैं’

रायपुर. नफरती भाषण देने के मामलें में छत्तीसगढ़ के 8 भाजपा नेताओं को रायपुर पुलिस ने नोटिस जारी किया हैं। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने नफरती भाषण फैलाने की शिकायत गुरुवार को एसएसपी से की थी। भाजपा के प्रदेश आईटी सेल प्रभारी सुनील एस पिल्लई, संजय श्रीवास्तव -भाजपा प्रदेश प्रवक्ता, केदार नाथ गुप्ता, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष, योगी साहू- मंडल अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा, कमल शर्मा- विभाग संयोजक भाजपा युवा मोर्चा, शुभांकर -भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष डीडी नगर, नंदन जैन- कोषाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा, बिट्टू पानीग्रही- भाजपा कार्यकर्ता को नोटिस जारी हुआ है। एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने नोटिस जारी किया है। 17 अप्रैल 2 बजे तक जवाब मांगा गया है। बता दे कि बेमेतरा के बिरनपुर में 2 समुदाय के बीच मारपीट ने हिंसा का रूप ले लिया था। जिसके बाद सरकार ने सख्ती करते हुए एलान किया था कि नफरती भड़काऊ बयानबाजी करने वालो पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उसी क्रम में ये कार्रवाई हुई है। बीजेपी के 8 नेताओं को एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने हेट स्पीच मामले में नोटिस भेजा है।

इस मामले को लेकर भाजपा का बयान भी सामने आया है। भाजपा नेता केदार गुप्ता ने कहा सैंया भए कोतवाल अब डर काहे का, कांग्रेस की सरकार है पुलिस भी कांग्रेस की है। कांग्रेसियों नहीं रिपोर्ट की है हेट स्पीच के लिए, निश्चित रूप से प्रशासन पुलिस प्रशासन पर दबाव है, भाजपा इससे घबराने वाली नहीं है हम जवाब देंगे, कांग्रेस सरकार पुलिस प्रशासन पर बना रही है दबाव, बिरनपुर में सामाजिक सौहार्द्र खराब होने की वजह बीजेपी ने ठहराया शासन प्रशासन को जिम्मेदार, लेकिन अब प्रदेश में इसे उलट कर दिया जा रहा है राजनीतिक स्वरूप, मानव जीवन के साथ खिलवाड़ होता है, तो ऐसे अपराधियों के घर चलना चाहिए।

बीजेपी नेताओं को नोटिस पर मंत्री अमरजीत भगत का बयान- प्रदेश शांति का टापू है। जब पूरा देश बंटवारे की आग में जल रहा था तब भी प्रदेश ने शांति का संदेश देश को दिया था। प्रदेश में हुए बिरनपुर गांव की घटना की हम निंदा करते है। घटना पर प्रशासन ने कार्रवाई की। बुरी स्थिति तब होती जब प्रशासन कार्रवाई नहीं करती। इसमें जो भी लोग शांति भंग करने की कोशिश करेंगे, लोगों को भड़काने का काम करेंगे, दंगा जैसा स्थिति उत्पन्न करने कि कोशिश करेंगे, किसी भी समाज के लिए ठीक नहीं है यह गांधी का देश है।