केजरीवाल ने रायपुर आते ही भरी हुंकार कहा- एक मौका हमे भी दे के देखो

रायपुर. दिल्ली के सीएम के साथ पंजाब के सीएम भगवंत रायपुर पहुँचे। जहां रायपुर एयरपोर्ट में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। एयरपोर्ट में मीडिया से बात करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा- आने वाला चुनाव छत्तीसगढ़ के लोगो के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। सन 2000 में छत्तीसगढ़ बना था। उसके बाद 15 साल बीजेपी का शासन था। 7 साल कांग्रेस का शासन रहा। अगर दोनों को कंपेयर करे तो दोनों के शासन में कोई खास फर्क नही है। पार्टियों के नाम बदलते हैं। नेताओं के नाम बदलते हैं। मुख्यमंत्री के नाम बदलते हैं लोगो की जिंदगी नही बदलती। व्यवस्था नही बदलती वैसे की वैसी रहती। दोनों की अडानी से दोस्ती है। तो जनता ने दोनों पार्टियों को देखा आज हम जनता से अपील करने आये है एक मौका हमे भी देखे देखो। हमारा किसी से रिश्ता नहीं है सिर्फ जनता से रिश्ता हैं। पूरी उम्मीद है कि जनता आम आदमी पार्टी का समर्थन करेगी, जिस तरह से पंजाब और दिल्ली के अंदर शांत और ईमानदार सरकार दी है, वैसे ही सरकार छत्तीसगढ़ को देंगे।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- बादल परिवार और कैप्टन दोनों ने पंजाब को जमकर लूटा माफिया पैदा किए. सैंड माफिया, लैंड माफिया जो भी चीज का आप नाम लोगे उसमें माफिया है, 2014 में हमें एंट्री मिली, 2022 में 117 में से 92 सीटें देकर यह साबित किया लोगों ने विश्वास किया हम पर कि इन दोनों पार्टियों से हम ऊब चुके हैं। ऐसी ही स्थिति छत्तीसगढ़ में है पंजाब में जो किसानों की पहले स्थिति थी वही छत्तीसगढ़ में है, पंजाब में सरकार का गठन करते ही हमने करप्शन फ्री फोन नंबर जारी किए। बिजली दी, 87% लोगों को पंजाब में बिजली फ्री मिल रही है।87% लोगों को पंजाब में बिजली फ्री मिल रही है। हमने 50 के करीब पब्लिक माइंस खोल दिए हैं। ओ पी एस स्कीम को हमने कैबिनेट में मंजूरी दी। हमारी पार्टी की नियत साफ है। अरविंद केजरीवाल ने हमें कहा है कि जो भी काम करो वह पब्लिक के भलाई के लिए करो। पंजाब को करप्शन फ्री पंजाब बनाना है और जहां भी सिस्टम में कोई कमियां है उसे लोगों के पक्ष में दूर करना है।

बता दे कि, दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्री एयरपोर्ट से सीधे जोरा सभा स्थल के लिए रवाना हो गए। यहां बड़ी संख्या में आप के कार्यकर्ता मौजूद हैं। कड़ी धूप में 6 घँटे से लगातार सभा स्थल पर बैठकर लोग इंतेज़ार कड़ते रहे। यहां कार्यकर्ताओं को अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान संबोधित करेंगे।