राशन कार्ड परिवर्तन का खामियाज़ा गरीबो को भरना पड़ रहा है :विकास उपाध्याय

RASHAN CARD,राशन कार्ड
Vikas Upadhyay

रायपुर

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विकास उपाध्याय ने आज कांग्रेसजनो एवं पीड़ित परिवार के साथ मिलकर जोन क्रमांक -08 मोहबा बाज़ार का घेराव किया।विकास उपाध्याय ने कहा कि बीएसयूपी के अंतर्गत आने वाले मकानो का बंदर बाट किया जा रहा है इसमें जिनको मकान का आबंटन किया जाना था उनको न दे के भाजापा के नेता तथा भाजापा समर्पित व चिन्हित लोगो को जबरिया मकान का आबंटन किया जा रहा है।ऐसे लोग जिनको वास्तविक रूप से मकान का आबंटन किया जाना है उनको दिग्भ्रमित किया जा रहा है वो पीड़ित परिवार के लोग दर दर भटक रहे है। 2003-04 में सर्वे हुआ था कि गरीबी रेखा में आने वाले परिवारो को बीएसयूपी के अंतर्गत मकान दिया जायेगा लेकिन अब राशन कार्ड का कलर बदल गया महिलाओ के नाम से कार्ड बन गया है। इसलिए इनको मकान का आबंटन नही किया जा रहा है जबकि 2003-04 कि सर्वे सूचि में उन परिवारो का नाम था पर राज्य सरकार द्वारा राशन कार्ड बदला गया जिसका खामियाजा बेचारे गरीबो का भरना पड़ा रहा है। राज्य सरकार द्वारा केवल राशन कार्ड बदलकर भ्रष्टाचार का काम किया चाहे वह राशन से सम्बंधित हो या फिर विधवा पेंशन ,निराश्रित पेंशन ,बीएसयूपी के अंतर्गत मकान आबंटन की बात हो इस राशन कार्ड परिवर्तन करने से केवल और केवल तकलीफ का सामना करना पड़ा है।जनता को आज इसके विरोध में शहर कमेटी जोन 08 का घेराव किया तथा 2003-04 की सर्वे सूचि में जिन परिवारो का नाम था उन्हें मकान आबंटन करने की माँग की। आज घेराव करने वालो में विकास उपाध्याय के साथ पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा ,रवि थॉमस ,आशीष शर्मा ,शिव श्याम शुक्ला ,खुबीराम साहू ,निरंजन पठारी ,मुन्ना झा ,विशाल शाह आदि उपस्तिथ थे।