वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ CG का राष्ट्रीय रामायण महोत्सव: 3 दिन 756 मिनट, 365 कलाकार की प्रस्तुति

रायगढ़. जिले में पिछले 3 दिनों से लगातार रामायण महोत्सव जारी है। उसी बीच खबर आई कि रामायण महोत्सव का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। तीन दिनों तक 756 मिनट तक लगातार 365 कलाकार 17 टीम ने प्रस्तुति की गई है। लगातार 10,000 लोगों ने हनुमान चालीसा का पाठ करने पर रायगढ़ जिला प्रशासन ने वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज किया। पुरस्कार राज्य की संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित लगातार 765 मिनट तक अरण्य कांड पर प्रस्तुति के लिए दिया गया। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बना है। मोस्ट स्टेज आर्टिस्ट परफार्मिंग ऑन अरण्य कांड का रिकॉर्ड बना है।

सबसे ज्यादा कलाकार और सबसे देर तक चलने वाले अरण्य कांड पर कार्यक्रम के लिए पुरुस्कार मिला है। 375 कलाकर, 17 दल, 13 राज्य और 2 अंतर्राष्ट्रीय देश की अरण्य कांड पर 765 मिनट की प्रस्तुति ने यह विश्व रिकॉर्ड बनाया। वही इस महोत्सव में प्रस्तुति देने देश ही नही विदेशों से भी भक्त आये थे। जिसमें प्रथम पुरस्कार : कर्नाटक 5 लाख, द्वितीय पुरस्कार : असम 3 लाख, तृतीय पुरस्कार : झारखंड 2 लाख मिला है।

महोत्सव के आज अंतिम दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल केलो महाआरती में शामिल हुए केलो मईय्या की आरती कर प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली की कामना की। केलो उद्धार समिति तथा सर्व समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत क़िया। केलो मईय्या के जयकारे के साथ पूरा घाट गूंज उठा। भक्ति रस में सराबोर हुए श्रद्धालु जगमग दीपों के साथ महाआरती में केलो मईय्या की भव्यता भी दिखी।