अम्बिकापुर : मर्डर के आरोपी गिरफ़्तार… फरारी में UP में मज़दूरी किये.. अब यहां से गिरफ़्तार हुए

अम्बिकापुर। 7 जनवरी की शाम करीब 7 बजे पैसे लेन देन की बात से आरोपी नधु कोरवा आ० एतवा कोरवा (30 वर्ष) एवं धोमडो कोरवा आ० मनका कोरवा (21 वर्ष) दोनो निवासी महुआ कटरा घारानगर जिला बलरामपुर ने मृतक राजेश कोरवा को हाथ मुक्का और कोडी के बेट से मार पीट कर चोट पहुंचाये। जो मृतक की मेडिकल कालेज अम्बिकापुर में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

मामले में जांच पश्चात आरोपी नधु कोरवा तथा ढोमडो कोरवा के विरूद्ध अप०क० 64/2021 धारा 302 34 भादवि का अपराध पंजिबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त दानो आरोपी घटना के पश्चात फरार हो गये। जिनकी लगातार पतासाजी की जार रही थी।

विवेचना के दौरान पता चला की दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश जिला आजमगढ़ में मजदूरी कर रहे हैं। जो उक्त आरोपीयो की उत्तर प्रदेश जिला आजमगढ़ में भी पतासाजी की गई। जो वहां से फरार हो गये एवं ग्राम सकालो जाना पता चला। तत्काल ग्राम सकालो जाकर घेराबंदी कर उक्त दोनों आरोपीयो का पकड़ा गया। जो अपराध करना स्वीकार किये। आरोपी नधु कोरवा एवं धोमडो कोरवा दोनो को 3 मार्च को न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय अम्बिकापुर पेश किया गया।

उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार एक्का, स०उ०नि० रविन्द्र सिंह, प्र०आर० शत्रुघन सिंह आर० अमृत सिंह, राघवेन्द्र सिंह, संजय कुजूर राकेश यादव सक्रिय रहे।