छत्तीसगढ़ : लाखों की चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाला भी गिरफ्त में…

कोरिया : पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह के निर्देशन में थाना केल्हारी के अपराध क्रमांक 59/2021 धारा 457, 380 भा.द.वि. मामले के आरोपी की तलाश के लिए एसडीओपी मनेन्द्रगढ़ तथा साइबर सेल स्टाफ पुस्कल सिन्हा, प्रिंस राय के साथ थाना प्रभारी केल्हारी जे.आर.बंजारे अपने स्टाफ के साथ टावर लोकेशन के आधार पर मनेंद्रगढ़ से पकड़कर अपचारी बालक तथा इसके साथी कृष्ण सिंह ईश्वर सिंह उम्र 20 साल निवासी कछौड़ को पकड़कर पूछताछ करने पर मेमोरंडम में घटना26.08.2021 को शाम 7.00 बजे से 8.00 बजे के मध्य घर में छत तरफ से प्रवेश कर आलमारी खोल कर सोने की अंगूठी 03 नग, सोने का चैन 01 नग को चोरी कर मनेन्द्रगढ़ के संतोष सोनी पिता गुलाबचंद सोनी उम्र 46 साल निवासी मनेंद्रगढ़ के पास 35000₹ रूपए में बेच दिया था। उक्त चोरी की रकम को पुलिस टीम ने बरामद किया।

आरोपी ने बताया कि सोने की एक चैन एवं तीन अंगूठी को गलाकर उसका स्वरूप बदला गया है। जिससे साक्ष्य को विलोपित किया जा सके। गलाकर परिवर्तित किए गए सोने के की कीमती लगभग 111000₹ और कीमती 122000₹ रूपए का माल बरामद किया गया। मामले में धारा 411, 201, 34 भा.द.वि जोड़ा गया है। अपचारी बालक को गिरफ्तार कर बाल न्यायालय आरोपी कृष्णा सिंह तथा संतोष कुमार सोनी को आज 09.09.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।