महिला पार्षद को मिली धमकी, एक लाख रू0 में हुआ है जान का सौदा

चिरमिरी से रवि कुमार सावरे की रिपोर्ट…

नगर पालिक निगम चिरमिरी की वार्ड क्रं0 14 की पार्षद श्रीमती रेशम त्रिपाठी को अज्ञात व्यक्ति द्वारा अज्ञात नं0 से बार – बार फोन कर जान से मारे जाने की धमकी दी जा रही है और कहा जा रहा है कि तुम लोगों के काम बहुत टाग अड़ाती हो इसलिएं हमें तुम्हे मारने के लिएं एक लाख का सुपारी मिला है तुम्हारे पास 04 दिनों का समय है खुद को बचाने के लिएं।

RESAM FIR
POLICE FIR

घटना से आहम श्रीमती रेशम त्रिपाठी ने चिरमिरी थाने में लिखित शिकायत कर घटना की जांच करने को कहा औश्र आरोपी को पकड़कर न्याय की गुहार लगाई और सुरक्षा प्रदान करने की बात कही है। उपरोक्त प्रकरण 09 मार्च का है घटना की दोपहर लगभग 02 बजे श्रीमती रेशम त्रिपाठी के मो0 नं0 9826248335 पर अज्ञात नं0 8577968709 से फोन आया और उसने बताया कि तुम्हे मारने के लिएं एक लाख रू0 की सुपारी दी गयी है खुद को बचाने के लिएं तुम्हारे पास 04 दिनों का समय है और उसके बाद से लगातार अलग – अलग नम्बरों से फोन कर डराया जा रहा है जिसे लेकर श्रीमती त्रिपाठी का पूरा परिवार भयभीत है और पुलिस से सुरक्षा की मांग करते हुएं दिनांक 11 मार्च को चिरमिरी थाने में लिखित शिकायत दर्ज करा दी है।

पुलिस मामले की छानबीन जारी कर कुछ संदेहियों से पूछताछ कर रही है हालाकि अभी तक घटना के संबंध में मुख्य आरोपी को नही पकड़ा जा सका है। उक्त घटना के संबंध में श्रीमती त्रिपाठी ने पत्रिका को बताया कि अभी भी उनके पास किसी ना किसी नं0 से फोन कर परेशान और डराने की कोशिष की जा रही है साथ ही इस बात की जानकारी मैने मो0 से पुलिस के उच्च अधिकारियों सहित गृहमंत्री राम सेवक पैकरा को भी ज्ञात करा दी है जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और छानबीन कर रही है पर अभी तक आरोपी को पकड़ा नही जा सका। श्रीमती त्रिपाठी के सभी नजदीकी रिस्तेदार घटना से बहुत डरे हुएं है और जल्द से जल्द पुलिस से आरोपी को पकड़ने की गुहार लगा रहे है।