चिरमिरी की बदहाल ट्राफिक व्यवस्था के लिए कौन जिम्मेदार….. ?

CHIRMIRI TRAFFIC
CHIRMIRI TRAFFIC

 चिरमिरी से रवि कुमार सावरे की रिपोर्ट.

 

  • रोजमर्रा की बड़ी समस्या अतिक्रमण और जाम से त्रस्त हुए लोग,
  • हल्दी बाडी मार्ग बदहाल,
  • नगर निगम और यातायात पुलिस मे नही है तालमेल
  • हर दिन लग रहे जाम से परेशान आम

 

शहर की लाइफ लाईन कहे जानेे वाले मार्ग की बदहाली को लेकर जावबदार जरा भी गभीर नही है। नतीजन स्वर संगम चैक से शनिचरी बाजार और स्टेशन मार्ग आज तक अतिक्रमण मुक्त नही हो सका। प्रतिदिन मार्ग में जाम लगना अब आम बात हो गई हैं।

चिरमिरी हल्दी बाडी तेजी से अतिक्रमणकारियो की गिरफ्त में आता जा रहा है। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव स्वर संगम चैक से शनिचरी बाजार जाने वाले मार्ग पर देखने को मिल रहा है। शहर की नगर सरकार हो या फिर यातायात व्यवस्था बनाने वाली पुलिस, दोनो खामोष है। नतीजन पंजाब बैंक के पास से जो दुकान लगाने का सिलसिला शुरु होता है, शनिचरी बाजार तक जारी रहता है।

 

स्वर संगम चौक सेे नहर राय प्रेट्रोल तक सबसे ज्यादा समस्या

CHIRMIRI SWAR SANGAM CHOUK
CHIRMIRI SWAR SANGAM CHOUK

नगर के स्वर संगम चौक सेे नहर राय प्रेट्रोल पंम्प तक अतिक्रमण की सबसे ज्यादा समस्या है। सुबह होते ही व्यावसाई दुकान के समान को रोड़ के दोनो ओर बढा कर लगा लेते हैं। जिस कारण से बडे वाहन को वहा से गुजरना कठीन होता है। उक्त मार्ग में यह समस्या जगह जगह देखने को मिल रही है।

 

निणर्य पर अमल नही

षहर के नहर राय पे्रट्रोल पंप से रेलवे स्टेषन तक जाने वाले मार्ग को व्यवस्ति करने के लिए कई बार नगर निगम में बैठकों का आयोजन किया गया। इसमें नगर निगम के अधिकारी, जनप्रतिनिधियो के अलावा यातायात के पुलिस, राजस्व और नजूल वाले कर्मचारी भी
षामिल हुए। कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए लेकिन आज तक उन निर्णयो पर अमल नही किया जा सका है।सभी बैठकें कोरम पुरा करने के लिए आयोजन की जा रही है। नगर निगम के जावबदार अधिकारीयो का कहना है।कि दुसरे विभाग वाले सहयोग नही कर रहे जबकि हालत जस के तस बने हुए है।

 

इस विषय को लेकर शहर के जिमेदार अधिकारी व जनप्रतिनिधियो से सीधी बात की

बी0आर टंडन चिरमिरी थाना प्रभारी
सवाल:- स्वर संगम चौक सेे नहर राय प्रेट्रोल पंम्प मार्ग मे अक्सर
जाम क्यों लगा रहता है ?
जवाब:- उस मार्ग में अतिक्रमण ज्यादा हैं व्यापारी मार्ग तक बढ़ा

CHIRMIRI NAGER NIGAM
CHIRMIRI NAGER NIGAM

कर दुकाने लगाते है। इस कारण से जाम लग रहा है।
सवाल:- यातायात विभाग समस्या दुर करने के क्या कर रहा है ?
जवाब:- ट्रैफिक पुलिस रोज कारवाई करती है, लेकिन व्यापारियो
का अतिक्रमण नही हट पा रहा है।
सवाल:- क्या नगर निगम आप का सहयोग नही करती ?
जवाब:- नही नगर निगम के कर्मचारी ज्यादा सहयोग नही कर रहैं।

 

 

श्याम बिहारी जयसवाल विधायक मनेन्द्रगढ़

सवाल:- शहर कर मुख्य बाजार मार्ग अब तब अतिक्रमण से गिरा
क्यो है ?
जवाब:- यह समस्या वर्षो पुरानी हैं वक्त के साथ शहर का विस्तार
हो रहा है, जिस कारण वहा अतिक्रमण हुआ है।
सवाल:- आप ने इस समस्या से निजात दिलाने के लिए क्या प्रयास
किया?
जवाब:- मैं प्रयास में लगा हुआ हुु की बाई पास रोड़ बने इसके
लिए मैंने राज्य सरकार को प्रत्र भी प्रेषित कर चुका हॅू
आने वाले दिनो में रोड के बन जाने से आम जनता को
इस समस्या से निजात मिल जायेगा

 

ए0के द्विवेदी आयुक्त नगर निगम चिरमिरी

उक्त समस्या से आम जनता को जल्द ही निजात मिल जायेगी