ना जाने क्यो मां ने अपने दो मासूम बच्चो के साथ कुंए मे लगाई झलांग….. पुलिस जुटा रही है जानकारी

कोरिया (आलोक शुक्ला)  जिले के दूरस्थ विकासखण्ड जनकपुर से करीब 50 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत फूलझर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल गुरुवार की सुबह एक महिला ने अपने 2 मासूम बच्चों को गोद में लिया और कुएं में छलांग लगा दी। इधर महिला के  कुंए मे छलांग लगाने की आाज सुनकर आसपास के कुछ ग्रामीण वहां पहुंचे और जब महिला व दोनों बच्चों को कुएं से बाहर निकाला , तो दोनों बच्चों की मौत हो गई थी, जबकि महिला की सांसें चल रही थी। जिसके बाद महिला को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर भर्ती कराया गया है।  घटना की खबर मिलने के बाद महिला का पति बेहोश हो गया। गौरतलब है कि घटना मे मृत मासूम बच्चों मे एक की उम्र 6 माह और दूसरे की उम्र 5 वर्ष है। फिलहाल  घटना के काऱणो को फिलहाल पता नही लग सका है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोरिया जिले के जनकपुर ब्लाक के कुवंपरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत फूलझर स्थित शिवटोला निवासी 25 वर्षीय पार्वती सुबह अपने घर में थी। इसी बीच उसने अपने 6 माह व 5 वर्षीय बच्चे को गोद में उठाया और कुएं के पास चली गई। देखते ही देखते उसने कुएं में छलांग लगा दी। जिसमे दोनो बच्चो को मौत हो गई है और महिला को शरीर के विभिन्न हिस्सो मे गंभीर चोट आई है।  घटना के बाद महिला का पति पति शैलेंद्र पनिका बेहोश हो गया है। अस्पताल के डॉक्टर के अनुसार फिलहाल महिला की हालत खतरे से बाहर है।
क्षेत्र मे हुई इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद मनेंद्रगढ़ एसडीओपी राकेश बघेल घटना स्थल पर पहुंचे थे।   एसडीओपी के वहां पहुंचने पर प्रत्यक्षदर्शियो और मृतका के रिश्तेदारों ने घटना के संबध मे उन्हे जानकारी दी है। लेकिन महिला ने दो बच्चो के साथ कुंए मे छलांग लगाने का साहस आखिर कैसे उठाया , उसके पीछे क्या कारण था , इस बात को लेकर एसडीओपी और स्थानीय पुलिस अफसर मामले की जांच में जुट गए है।