रास्ता रोककर मछली व्यापारी से 7.50 लाख की लूट.. बाइक सवार लुटेरों ने दिया घटना को अंजाम.. वसूली कर घर लौट रहा था व्यापारी

कोरबा। जिले में लूट की एक बड़ी वारदात हुई है। एक मछली व्यापारी से बाइक सवार लुटेरों ने 7.50 लाख लूट लिए हैं। बताया जा रहा है की व्यापारी वसूली कर लौट रहा था। इसी दौरान अज्ञात बाइक सवारों ने व्यापारी को रोककर लूट की घटना को अंजाम दिया।

जानकारी के मुताबिक देर रात मछली व्यापारी वसूली कर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात बाइक सवारों ने व्यापारी का रास्ता रोक लिया..और व्यापारी के पास मौजूद नोटों से भरे बैग को लूटकर फरार हो गए।

घटना के बाद लूट की खबर इलाके में आग की तरह फ़ैल गई। पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है बाइक सवार लुटेरे शारदा विहार की ओर भागे हैं। फिलहाल पुलिस लुटेरों की पतासाजी में जुट गई है..और मामले की जाँच कर रही है।