युद्धवीर सिंह जूदेव का आज होगा अंतिम संस्कार, नेताओं-मंत्रियों के जशपुर आने का सिलसिला शुरू

जशपुर। पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव युद्धवीर सिंह जूदेव का आज अंतिम संस्कार होगा। अंतिम यात्रा निवास विजय विहार पैलेस से 11 बजे निकलेगी। अंतिम संस्कार बाँकी नदी के तट पर होगा।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय, केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह, छत्तीसगढ़ कैबिनेट मंत्री उमेश पटेल, अमरजीत भगत अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। धरमलाल कौशिक, बृजमोहन अग्रवाल, ओ पी चौधरी, सांसद अरुण साव, सांसद गोमती साय, समेत पक्ष-विपक्ष के कई बड़े नेता भी अंतिम यात्रा में शामिल होंगे।

भाजपा के पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए भाजपा के दिग्गज नेताओं के जशपुर आने का सिलसिला शुरू हो गया है। इस क्रम में छग विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक जशपुर पहुंचे है। जशपुर पहुंचने से पहले उन्होंने कुनकुरी रेस्ट हाउस में रुक कर पत्रकारों से बात की।