Breaking : बारातियों से भरी पिकअप पलटी, 2 की मौत, आधा दर्जन से ज्यादा घायल

छत्तीसगढ़ के जशपुर में बड़ा हादसा हो गया। देर रात बारातियों के भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गयी। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गयी, जबकि आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घटना सन्ना थाना क्षेत्र के फुलझर गांव की है।

जानकारी के मुताबिक़, पिकअप में क़रीब 25 बाराती सवार थे। जो खखरी गांव से फुलझर लौट रहे थे। इसी दौरान पिकअप फुलझर गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गयी। घटना में 2 लोगों की मौत हो गयी। दो दर्जन से ज्यादा घायल हो गए।

घायलों को उपचार के लिए चंपा और सन्ना अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।