स्टेच्यु फार यूनिटी के लिए लोहा और पवित्र मिट्टी समय पर हो एकत्र.. जशपुर भाजपा

लोक सभा चुनाव व स्टेच्यु फार यूनिटी को लेकर भाजपा की बैठक ..
प्रदेश की ग्यारह लोक सभा सीटों पर परचम लहराने का संकल्प..
लोहा और पवित्र मिट्टी समय पर एकत्र करने का निर्देश..

 

जशपुरनगर से तरुण प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट…

 

शनिवार की दोपहर जिला भाजपा कार्यालय में विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी लोक सभा चुनाव के लिए पार्टी दिए गए कार्यक्रमों के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही विशेष रूप से स्टेच्यू फाँर यूनिटी के लिए एकत्र किए जा रहे मिट्टी एवं लोहे के लिए पदाधिकारियों व कार्यकत्र्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

इस बैठक में रणविजय सिंह देव,नगर पालिका के उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह देव,सांसद विष्णुदेव साय,सांसद नंद कुमार साय,भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग सिंह देव,संभागीय संगठन मंत्री विधानकर,कृष्ण कुमार राय,नगर पंचायत कुनकुरी के अध्यक्ष देवकी महाराज, राजकुमार जी, मुनेश्वर जी ,जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेश राम नाग,जिला भाजपा महामंत्री नरेश नंदे नगरपालिका जशपुर की अध्यक्ष श्रीमती रजनी प्रधान विशेष रूप से उपस्थित थे।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रबल प्रताप सिंह जूदेव लोक सभा चुनाव में प्रदेश से सभी 11 लोक सभा सीट जीत कर दिल्ली में नरेन्द्र मोदी की ताजपोशी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना है। इसके लिए कार्यकत्र्ताओं व पदाधिकारियों को एकजुट हो कर अभी से काम में जुटना होगा। रणविजय सिंह देव ने कहा कि हम सभी पार्टी के अनुशासित कार्यकत्र्ता हैं। पार्टी आलाकमान द्वारा जो भी दिशा निर्देश जारी किया जाता है उसे पूरे समर्पण के साथ पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होनें कहा कि विधान सभा चुनाव के दौरान बागियों को सबक सिखाने के लिए जिस एकजुटता व सक्रियता का परिचय कार्यकत्र्ताओं ने दिया था,उसे लोक सभा चुनाव के दौरान भी कायम रखना हैं।

 

छग पर्यटन मंडल के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय ने कार्यकत्र्ताओं को संबोधित तकरते हुए कहा कि गुजरात में बन रहे स्टेच्यु फाँर यूनिटी सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा के लिए पवित्र मिट्टी व लोहा एकत्र करने के लिए संगठन द्वारा प्राप्त निर्देश के मुताबिक इकट्टा करना है। उन्होनें बताया कि आगामी कुछ दिनों के अंदर मिट्टी एकत्र करने के लिए विशेष डिब्बी सभी मंडलों को उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसी डिब्बी में मिट्टी बंद कर लोहे के साथ गुजरात भेजा जाएगा। संभागीय संगठन मंत्री श्री विधानकर ने कहा कि स्टेच्यु फाँर यूनिटी के निर्माण के लिए पार्टी संगठन के द्वारा जारी किए निर्देश के मुताबिक काम करना है। पार्टी द्वारा जारी किए गए परिपत्र में दानदाता का नाम व पूरा पता के साथ मंडल का नाम दर्शाना अनिवार्य है। इस परिपत्र की एक-एक प्रति जिला कार्यालय व प्रदेश कार्यालय में सुरक्षित रखते हुए मूल प्रति को गुजरात भेजना है। आगामी लोक सभा चुनाव हेतु निर्धारित कार्यक्रम ‘वन नोट,वन वोट,पीएम फाँर नरेन्द्र मोदी 11 फरवरी से 18 फरवरी तक कार्यक्रम करना है।

इस कार्यक्रम में सभी मंडलों को अपने क्षेत्र के सभी घरों से एक वोट के साथ एक नोट मांग कर,एकत्र किए गए रकम से लोक सभा चुनाव लड़ना है। हर पोलिंग बूथ में नुक्कड़ सभा की तैयारी शुरू करनी है। नुक्कड़ सभा 20 फरवरी से 20 मार्च तक करना है। इसके लिए कार्यकत्र्ताओं को विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

 

asdभाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने कहा कि जशपुर जिला विपरीत परिस्थितियों में हमेशा भाजपा का साथ देता आया है। जशपुर जिला किसी परिचय का मोहताज नहीं है। आगामी कार्यक्रम स्टेच्यु फार यूनिटी के निर्माण के लिए जशपुर जिले के सभी देव स्थल से मिट्टी एकत्र कर और किसान बंधुओं से उनके उपयोग किए गए औजारों को एकत्र कर गुजरात भेजने का कार्य पार्टी ने लिया है। जिसे हम सभी को सक्रियता से निर्धारित समय में पूरा करना है। बैठक के अंत में जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेश राम नाग ने कहा कि बैठक में जो कार्यकत्र्ता सूचना के बाद भी उपस्थित नहीं हुए है,उनके विरूद्व कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

बैठक में पूर्व विधायक जगेश्वर राम,जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती ठुनी बाई, उपाध्यक्ष बड़ाईक अनूप नारायण,जनपद अध्यक्ष श्रीमती इंद्रावती नाग,सत्येंद्र सिंह,ओम प्रकाश सिन्हा,भागवत नारायणसिंह,श्रीमती रीना बरला,राजेश महापात्रे,श्रीराम गर्ग,नईम खान,इरफान खान,अमर सिंह देव,कैलाश गुप्ता,शारदा प्रधान,उमादेवी,कमला निराला,सलोने मिश्रा,चिंटू गुप्ता,सुनील सोनी, सहित मंडल अध्यक्ष,महामंत्री,पार्षद,पदाधिकारी व कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।