HM रामसेवक पैकरा ने किया शक्कर कारखाने के आठवे पेराई सत्र का शुभारंभ

प्रतापपुर

प्रदेश के गृह, जेल एवं स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री रामसेवक पैकरा ने माँ महामाया सहकारी शक्कर कारखाना केरता में कन्वेयर बेल्ट का स्वीच चालू कर आठवें पेराई सत्र का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कारखाने से विकासखंड प्रतापपुर सहित राजपुर, अंबिकापुर, सूरजपुर क्षेत्र के किसानों के घर समृद्घि आने की बात कहते हुए किसानों को अपनी शुभकामनाएं दी। इधर कारखाना प्रबंधन ने गन्ना खरीदी आरंभ कर दीया है।

माँ महामाया सहकारी शक्कर कारखाना के आठवें पेराई सत्र का शुभारंभ करते हुए प्रदेश के गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने कन्वेयर बेल्ट के स्वीच को चालू  करते हुए इसका शुभारंभ किया। उसी दौरान उन्होंने कांटा घर की पूजा अर्चना की। गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि क्षेत्र में गन्ना का उत्पादन काफी उन्नत था। आज कारखाना से जिले के हजारों गन्ना उत्पादक कृषकों में  संपन्नता आई है और वे आर्थिक रूप से सुदृण हुए हैं। इस दौरान गन्ना किसानों ने लुंड्रा क्षेत्र में कांग्रेस के प्रतिनिधियों से क्षेत्र में शक्कर कारखाना स्थापित करने की मांग रखी, परंतु कांग्रेसशासन के लोगों ने इसपर ध्यान नहीं दिया। बाद में भाजपा के सत्ता में आने पर मैंने इसके लिए अथक प्रयास कर इसे आरंभ कराने की पहल की। उस दौरान भी कांग्रेसियों ने इसका विरोध किया। आज चाहे भाजपा अथवा कांग्रेस कार्यकर्ता सभी के घरों में शक्कर कारखाना से समृद्घि आई है। उन्होंने कृषकों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए नए वर्ष की बधाई भी दी।

कार्यक्रम के शुरूआत में कारखाना के प्रबंध संचालक मुकेश धु्रव ने कारखाना का प्रतिवेदन सुनाते हुए इस वर्ष दो लाख 48 हजार टन गन्ना उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित बताया। इस दौरान भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रांतीय संयोजक बाबूलाल गोयल ने कारखाना में प्रत्येक वर्ष कृषकों की आमसभा आहूत करने के साथ शेयर धारकों को प्रमाण पत्र वितरित करने का सुझाव दिया। उन्होंने कारखाना का विरोध करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी आड़े हाथों लिया। सांसद कमलभान सिंह ने भी कारखाना से किसानों के घरों मे संपन्नता आने की बात कहते हुए किसानों को अपनी शुभकामनाएं दी। सूरजपुर कलेक्टर जीआर चुरेंद्र ने कारखाना पेराई के शुभारंभ पर अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने क्षेत्र में हाथीयो के आक्रमण से फसल प्रभावित होने पर उनका मुआवजा तत्काल दिलाने के साथ हाथी प्रभावित क्षेत्रों में गन्ने की पर्ची को प्राथमिकता से दिलाने की बात कही। जनपद उपाध्यक्ष लाल संतोष सिंह ने कारखाना का संचालन विलंब से होने पर कृषकों को नुकसान से बचाने के लिए गन्ना पर्ची की बाध्यता को समाप्त करने की मांग की। उन्होंने यह भी मांग की कि गन्ना परिवहन के दौरान कोल परिवहन पूरी तरह से बंद कर दिया जाए अथवा एसईसीएल प्रबंधन सड़क का निर्माण कराए। कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र दुबे ने किया व आभार प्रदर्शन जीएम फाइनेंस के पी दीक्षित ने किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने कारखाना में 12 मेगा वाट विद्युत उत्पादन यूनिट के लिए शासन से पहल कराने के लिए गृहमंत्री रामसेवक पैकरा से आग्रह भी किया। कार्यक्रम में विद्यासागर आयम, सुरेश चक्रधारी,  शिवनाथ जायसवाल, रामचंद्र गुप्ता, महेश सोनी, अमरबहादुर सिंह, , रामलखन पैकरा, अभय गुप्ता, बालदीप गुप्ता, राजेश केहरी, मनोज पाठी, सोहनलाल शर्मा, बीपी सिंह, रवि जायसवाल, रामप्रसाद मंडल, ऋषभ सिंह, कृष्ण कुमार खरे, नीलू जायसवाल, संतोष यादव, एसडीएम जगन्नाथ वर्मा, एसडीओपी आरके शुक्ला, प्रतापपुर थाना प्रभारी दीपक भारद्वाज, चौकी प्रभारी सुमंत पाण्डेय, सहित आसपास क्षेत्र के ग्रामीण उपस्थित थे।