अग्निशमन विभाग अब नगर सेना विभाग करेगा संचालित.. जिला सेनानी ने नगर पालिका से 02 नग अग्निशमन वाहन और 04 कर्मचारियों को अधिपत्य में लिया!

बलरामपुर. शासन के निर्देशानुसार नगर पालिका बलरामपुर के द्वारा संचालित किये जा रहे. अग्निशमन विभाग अब नगर सेना विभाग के द्वारा संचालित किया जाएगा.

उसी के तारतम्य में एन. खलखो अग्निशमन एवं जिला सेनानी के द्वारा नगर पालिका बलरामपुर से अग्निशमन वाहन 02 नग एवं 04 कर्मचारी को अपने अधिपत्य में लिया गया है.

अधिपत्य में लेते समय तरूण एक्का, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अभिषेक सिंह, उप अभियंता एन. खलखो जिला सेनानी, अखिलेश कुमार गुप्ता सहा. उपनिरीक्षक अन्य कर्मचारी एवं सैनिक उपस्थित थे.

IMG 20200619 111813