Balrampur: शादी समारोह में शामिल होने गये युवक की मिली लाश… चंद घंटे में आरोपियों तक पहुँची पुलिस.. 6 गिरफ्तार

बलरामपुर..(कृष्णमोहन कुमार)…गोविंदपुर में युवक की लाश मिलने के मामले का पुलिस ने आज खुलासा कर दिया हैं। इसके साथ ही पुलिस ने घटनाक्रम में शामिल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।

दरअसल, कुसमी थाना क्षेत्र के ग्राम गोविंदपुर में खेत मे युवक की लाश मिलने से हड़कम्प मच गया था। मृतक के चाचा त्योफिल केरकेट्टा की सूचना के बाद मौके पर कुसमी एसडीओपी रितेश चौधरी, थाना प्रभारी सुनील केरकेट्टा पहुँचे थे। पुलिस ने एसपी डॉक्टर लाल उमेंद सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील नायक के मार्गदर्शन में मृतक के सम्बंध में तफ्तीश शुरू की। पुलिस प्रथम दृष्टया ही मामले की जांच हत्या मानकर कर रही थी, और पुलिस का संदेह यकीन में तब्दील हो गया। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।

इस हत्या के मामले का खुलासा करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील नायक ने बताया कि, मृतक नवाडीह निवासी अनुरंजन केरकेट्टा रिश्तेदारी में ग्राम गोविंदपुर निवासी सुरेंद्र मिंज के यहाँ गया हुआ था..और आज सुबह गोविंदपुर गांव के खेत मे उसकी लाश मिली थी। पुलिस ने तत्परता के साथ मामले की जांच शुरू की..और शादी समारोह में शामिल लोगों से पूछताछ शुरू की। इसी बीच पुलिस को जानकारी मिली कि बीती रात मोबाइल चोरी के शक में गांव के विरेश बड़ा, रूपदेव राम,प्रकाश चंद, विनोद बड़ा, अमृत राम, नरेंद्र राम ने त्योफिल की पिटाई कर दी थी..और त्योफिल अचेत अवस्था मे रातभर पड़ा रहा। पुलिस के मुताबिक शार्ट पीएम रिपोर्ट में त्योफिल की मौत का कारण शरीर मे अंदरूनी चोट का होना पाया गया था।

इस हत्या के मामले को सुलझाने में उपनिरीक्षक कोमल तिग्गा, सउनि प्रकाश तिर्की, प्रधान आरक्षक दीपक बड़ा, राजेन्द्र टेकाम, भगत राम गोरे, आरक्षक संजय साहू, कामेश्वर पैंकरा, फुलसाय पावले, रामप्रसाद भगत, संजय कुजूर सक्रिय रहे।

इन्हें भी पढ़िए –दिल्ली मेट्रो में लड़की ने पंजाबी गाना पर ऐसा डांस किया, लोग बोले- मेट्रो ही बंद करवाएगी! देखिए VIDEO