राहुल गांधी के जन्म दिवस पर कांग्रेसियों ने गरीब परिवारों को बांटा न्याय किट..

सूरजपुर. कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्म दिवस पर भटगांव युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा गरीब परिवारो को न्याय किट का वितरण किया गया. इस न्याय किट में परिवार के लिए महीने भर के राशन की सामग्रिया दी गयी है.

कांग्रेस पदाधिकारियो ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को जन्म दिवस की बधाई देते हुए कहा कि राहुल गांधी किसान परिवार , गरीब परिवार सहित मजदूरों की आवाज है एवं दूरदर्शी सोंच से देश को आगे ले जाने की कोशिश कर रहे है और लोगो की आवाज़ बन रहे है.

राहुल गांधी के जन्म दिवस पर युवा कांग्रेस विधानसभा भटगांव के अंतर्गत पंडो समाज के परिवारो को राशन सामग्री, बिस्किट, मास्क, सेनेटाइजर बच्चों को चॉकलेट वितरण किया गया इस दौरान युवा कांग्रेस विधानसभा भटगांव अध्यक्ष राहुल जायसवाल, विधानसभा महासचिव विवेक दुबे, युवा कांग्रेस सलका ब्लाक अध्यक्ष विक्रांत पाण्डे, युवा कांग्रेस भैयाथान ब्लाक अध्यक्ष संतोष गुप्ता, जिला महासचिव शान्तानु सिंह, इटक ब्लाक अध्यक्ष नवीन गोयल, उदिष्ठर राजवाड़े, दिनेश केवट, मनीष केवट, राहुल देवांगन, राजेश देवांगन, उपसरपंच, पूर्व सरपंच रामसाय सिंह उपस्थित रहे.