CGPSC 2022: छत्तीसगढ़ PSC PRELIMS परीक्षा की डेट जारी, आवेदन करने का आज लास्ट डेट…

CGPSC 2022: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (Chhattisgarh Public Service Commission) ने प्रारंभिक परीक्षा 2022 की कार्यक्रम घोषित कर दिया है। छत्तीसगढ़ पीएससी 2022 की प्रारंभिक परीक्षा 12 फरवरी 2023 को दो शिफ्ट में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरे शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.00 तक होगी। छत्तीसगढ़ पीएससी प्रारंभिक परीक्षा प्रदेश के 28 जिलों में होगी। उम्मीदवार परीक्षा से 10 दिन पहले से ही अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

छत्तीसगढ़ पीएससी 2022 के लिए आवेदन करने का आज ( मंगलवार 20 दिसंबर) लास्ट डेट हैं। आज रात 11 बजकर 59 मिनट तक आवेदन कर सकेंगे। 21 दिसंबर और 22 दिसंबर तक त्रुटि सुधार करने के लिए समय दिया गया हैं। इसके जरिए छत्तीसगढ़ के विभिन्न विभागों में 189 रिक्त पदों पर भर्ती होगी। छत्तीसगढ़ पीएससी भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन आधिकारिक वेबसाइट https://psc.cg.gov.in/ पर जाकर कर सकते हैं।

noti sse2022 15122022