Big Breaking : छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर… अब इस ज़िले में 9 दिन का टोटल लॉकडाउन…

राजनांदगांव। कोरोना से बिगड़ते हालातों के मद्देनजर दुर्ग और राजधानी रायपुर के बाद अब राजनांदगांव जिले में भी टोटल लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है। कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ गुरुवार को मीटिंग की। जिसके बाद यह घोषणा की है कि 10 अप्रेल से लेकर 19 अप्रेल तक जिले में पूर्ण लॉकडाउन रहेगा।

रायपुर और दुर्ग की तरह यहां भी लॉकडाउन के दौरान लोगों के बेवजह घरों से निकलने पर पाबंदी रहेगी। प्रशासन और पुलिस सख्ती से लॉकडाउन का पालन कराएंगे। केवल मेडिकल दुकान ओर इमरजेंसी सेवाएं ही चालू रहेंगी। लॉकडाउन के दौरान आम लोगों के लिए गाइडलाइन तैयार किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार लोगों को इस बार मॉर्निंग वॉक तक भी छूट नहीं दी जाएगी। वहां बेवजह और बिना मास्क के घूमते पाए जाने पर मोटा जुर्माना भी वसूल किया जाएगा।