भाजपा ने किया धरना..कहा “उलटा चोर कोतवाल को डांटे”…..

 

अम्बिकापुर 

देश दीपक “सचिन”bjp gyapan

अम्बिकापुर कोल परिवहन में लगे ट्रको से हो रही दुर्घटना पर कांग्रेस के धरना प्रदर्शन के विरोध में भाजपा ने पोल खोल धरना प्रदर्सन किया है,,इस धरने में भाजपा ने अदानी के द्वारा चलाये जा रहे ट्रको से हो रही मौतों के विरोध में आवाज बुलंद की वही इसी मामले में कांग्रेस के आन्दोलन को हास्यास्पद बताया,, आयोजन में मौजूद भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सच्चिदानंद उपासने  ने कांग्रेस व नेता प्रतिपक्ष को “कहा उलटा चोर कोतवाल को डांटे” दरअसल पिछले दिनों कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन के माध्यम से भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए थे जिस पर पलटवार करते हुए भाजपा ने आरोप लगाया है की कांग्रेस के लोग व नेता प्रतिपक्ष के साथ पूरा परिवार अदानी के कोल परिवहन में ट्रक परिवहन कर रहे है और इन्ही के ट्रको से लोगो की मौते हो रही है,,लिहाजा अदानी कोल परिवहन से लगातार हो रही लोगो की मौतों के मामले आगे आये राजनैतिक दलों के मंच पर अब कोल परिवहन का विरोध कम और एक दूसरे पर आरोप का दौर अधिक गर्माया हुआ है,,

कार्यक्रम को संबोधित करते हुये मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ भाजपा प्रवक्ता व सरगुजा प्रभारी सचिदानंद उपासने ने नेता प्रतिपक्ष द्वारा कुछ दिनों पूर्व किये गये धरना प्रदर्शन व भाजपा पर लगाये गये आरोप पर पलटवार करते हुये व आरोप लगाते हुये कहा कि अदानी में ट्राला के माध्यम से राजपरिवार द्वारा गरीब व बेकसूर लोगों को कुचल दिया जा रहा है। इनका खून व्यर्थ नहीं जायेगा, इस खून का बदला जरूर लिया जायेगा। अदानी की वाहनों से जो बलिदान यहां के नागरिकों ने दिया है उनको श्री उपासने ने विनम्र श्रद्धांजलि दी। आगे उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से आज तक कांग्रेस के खूनी पंजे ने अत्याचार किया है। हाल में ही हुये पंाच राज्यों में चुनाव के परिणाम कांग्रेस के सफाया कर दी है। अब कांग्रेस का खूनी पंजा सीमित रह गया है। देश के नक्शे में कांग्रेस का कोई स्थान नहीं बचा है। किसानों, आदिवासियों व गरीब जनताओं के साथ अन्याय कांग्रेस की परंपरा रही है। इसी का परिपालन करते हुये अम्बिकापुर विधायक व छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीएस ङ्क्षसहदेव अम्बिकापुर विधानसभा की जनता के साथ अन्याय कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष अपने गुर्गों के माध्यम से अदानी में ट्राला चलवा रहे हैं और बेकसूर जनता को कूचलकर मार रहे हैं। इसे छिपाने कुछ दिनों पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरना प्रदर्शन कर उल्टा भाजपाईयों पर आरोप लगा रहे हैं। श्री उपासने ने कहा कि राजपरिवार द्वारा अब नागरिकों के ऊपर किये जा रहे अत्याचार बरदास नहीं किये जायेंगे। श्री उपासने ने आरोप लगाया कि राजपरिवार अम्बिकापुर में तालाब को पाट कॉलोनी बसा रहे हैं जो अनुचित है। आने वाले समय में जनता इसका जवाब देगी। श्री उपासने ने अदानी की वाहनों से सरगुजा में 1080 परिवार के मौत व घायल हो जाने को लेकर मामले की जांच होनी चाहिये की बात कही। उन्होंने आगेे कहा कि अम्बिकापुर विधायक व छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष होने के नाते एक बार भी इस मामले में विधानसभा में नहीं उठाया। जनता को खूनी पंजा से सचेत रहना होगा और दबाव से मुक्त होकर विकास करने वाली भाजपा का साथ देना होगा।

सरगुजा सांसद कमलभान सिंह ने कहा कि भाजपा का या कांग्रेस का विधायक हो उसका काम जनता जनार्दन का सेवा करना होता है। लेकिन अम्बिकापुर विधायक ने अदानी की वाहनों से जिस तरह मौत का तांडव मचाया है उसे अब जनता जान चुकी है। सांसद ने नेता प्रतिपक्ष से प्रश्न किया है कि अगर अदानी में चलने वाली गाडियों की संख्या कांग्रेसियों की ज्यादा हुई तो क्या नेता प्रतिपक्ष इस्तीफा देंगे? श्री भान ने इस्तीफे के बात पर चुटिकियां लेते हुये कहा कि उन्हें नेता प्रतिपक्ष के इस्तीफा देने का भी भरोसा नहीं है। पिछली बार विधानसभा में इस्तीफा देकर वे वापस ले लिये थे।
भाजपा प्रदेश मंत्री अनुराग ङ्क्षसहदेव ने धरना स्थल पर पहुंची भीड़ को देखते हुये कहा कि भीड़ बता रही है कांग्रेस की पोल खोलने की जरूरत नहीं। अदानी या अमेरा को हमारी सरकार ने कोयला खोदने के लिये लाईसेंस नहीं दिया है व सोनिया, मनमोहन व राहुल गांधी की सरकार की देन हैं। श्री ङ्क्षसहदेव ने आगे कहा कि कोयला किसी का भी हो सकता है लेकिन ट्रक किसका चल रहा है उससे प्रतिदिन कितनी मौतें हो रही है इसका जिम्मेदार व जवाबदार है तो केवल अम्बिकापुर विधायक टीएस सिंहदेव। उन्होंने आरोप लगाते हुये कहा कि उनके लोगों द्वारा ट्रक चला बेकसूर लोगों की हत्या की जा रही है जिसकी उन्होंने घोर निंदा की। सरगुजा में अब कोयला घोटाला हो रहा है। कोयला माफिया खड़े हो गये हैं। झारखण्ड से वे चालक जो ट्रेक्टर चलाते हैं यहां ट्राला चला रहे हैं। लुचकी से लेकर तकिया तक ये चालक घर बनाकर रह रहे हैं और निर्दोष लोगों को कूचल रहे हैं। जो चालक झारखण्ड से आये हैं उनका हिसाब-किताब होना चाहिये। एक-एक ट्रक की जांच होनी चाहिये। ट्रांसपोर्टर के ऊपर भी जवाबदारी तय होना चाहिये। श्री सिंहदेव ने नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव को झूठ बोलने वाला नेता बताया और कहा कि इस झूठ के दम पर वे जनता को छल रहे हैं। जनता अब सब कुछ भली भांति समझ चुकी है। जहां कांग्रेसियों को शक्ति मिला दिल्ली से लेकर सरगुजा तक कांग्रेसियों ने जनता को लूटने का काम किया है। अनुराग सिंहदेव ने कांग्रेस को झूठ बोलने वाली एजेंसी तक कह डाला।
भाजपा सरगुजा जिलाध्यक्ष अखिलेश सोनी ने नेता प्रतिपक्ष पर तीखे प्रहार करते हुये कहा कि इतनी चिलचिलाती धूप मेें भाजपा को धरने की जरूरत क्यों पड़ी? इसलिये कि कांगे्रस के नेता और लोग भेस बदलकर धरना दिये थे। कोयला के अनियंत्रित परिवहन के कारण निर्दोष लोगों की जान जा रही है। जिस समय अदानी को खनन का अधिकार मिला, उस समय और आज भी विधायक टीएस सिंहदेव ही हैं। जब जंगल काटे गये, बेलगाम परिवहन के चलते लोग बेमौत मारे जा रहे थे तब नेता प्रतिपक्ष ने विधानसभा में इस मामले को क्यों नहीं उठाया। श्री सोनी ने आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष के संरक्षण में कांग्रेस के लोगों की वाहनें अदानी में चल रही है और इसका कमीशन नेता प्रतिपक्ष के जेब में जा रहा है। श्री सोनी ने आगे कहा कि नेता प्रतिपक्ष डबल रोल कर रहे हैं। जिसे अब जनता जान चुकी है। जिलाध्यक्ष श्री सोनी ने नेता प्रतिपक्ष से पांच सवाल किये कि अदानी कंपनी को कोल खनन का अधिकार किसने दिया? ट्रांसपोर्ट का पैसा आपके जेब में जाता है कि नहीं? विधानसभा में इस मुद्दे को क्यों नहीं उठाया? राशन व्यवस्था किस सरकार के समय अच्छी थी? आज भी महाराजा बनते हैं या विधायक? श्री सोनी ने इस तीखे प्रहार के बाद कहा कि विधायक अपने आप को महाराजा कहलाना ज्यादा पसंद करते हैं तो लोकतंत्र को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं।

कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बिकेश केशरी ने संबोधित करते हुये कहा कि अदानी से परिवहन ज्वलंत विषय है। जब से परिवहन शुरू हुआ है सैकड़ों की जान गई है और हर रोज अखबार की सुर्खियां बनी रहती है। गलत तरीके से कांग्रेस के लोग मिलकर परिवहन कर रहे हैं और गलती भाजपा सरकार की बताते हैं। अम्बिकापुर विधायक चोरी और सीनाजोरी का काम रहे हैं। इस विधानसभा की मतदाता आक्रोशित और पीडि़त है। कागजों मेें भले ही नाम नहीं लेकिन सब जानते हैं किसके सह पर परिवहन हो रहा है और कौन इसका कमीशन खा रहा है। धरना प्रदर्शन को पूर्व महापौर प्रबोध मिंज, प्रभात खलखो, विद्यानंद मिश्रा, विजय नाथ सिंह, अनिल सिंह मेजर, ललन प्रताप सिंह ने भी संबोधित किया व नेता प्रतिपक्ष पर जमकर भड़ास निकाली।