अखिलेश की अगुवाई में मुख्यमंत्री का स्वागत

सरगुजा भाजपा, अखिलेश सोनी, भाजपा जिला अध्यक्ष

अम्बिकापुर

छग के मुख्यमंत्री डां रमन सिंह 12 फरवरी को कौशल उत्सव में शामिल होने अम्बिकापुर पंहुचे थे। अपने प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री नें कौशल उत्सव के मंच से जिले की कई बहुप्रतिक्षित मांगो के अलावा सडको के निर्माण के लिए करोडो की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की। जिसमें मुख्यमंत्री नें बरवाडीह रेल मार्ग निर्माण जैसी बहुप्रतिक्षित मांग पूरे होने की जानकारी के साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग में 3 हजार करोड से फोर लेन निर्माण की घोषणा भी की। जिसके बाद भाजपाईयो नें प्रसन्नता जाहिर की। और फिर भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेष सोनी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का माल्यार्पण कर उनको धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेष सोनी ने मुख्यमंत्री डा रमन सिंह को सरगुजा जिले के विकास कार्याें से संबंधित विभिन्न योजनाओं के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सांसद कमलभान सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष फुलेश्वरी सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष अखिलेश सोनी , प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल सिंह मेजर, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, पूर्व महापौर प्रबोध मिंज, ललन प्रताप सिंह, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष जन्नजय मिश्रा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रभात खलखो, समेत कई वरिष्य़ भाजपाई मौजूद थे।