रिलायंस पेट्रोल पंप का हुआ शुभारंभ

अम्बिकापुर

मेसर्स महामाया पेट्रो प्रोडक्ट्स अम्बिकापुर द्वारा खरसिया रोड में स्थापित रिलाइंस पेट्रोल पंप का संचालन फिर से प्रारंभ कर दिया गया है। इसके लिए 12 फरवरी को रिलायंस पेट्रोल पंप का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष यू.एस.सिंह देव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय अग्रवाल, महापौर डाॅ. अजय तिर्की, सभापति शफी अहमद द्वारा फिता काट कर पेट्रोल पंप का शुभारम्भ किया गया। गौरतलब है कि रिलायंस पेट्रोल पंप कुछ वर्ष पहले ही स्थापित हो गया था। लेकिन कुछ दिक्कतो की वजह से निरंतर इसका संचालन नही हुआ था। लेकिन अब एक बार फिर से इस पेट्रोल पंप को आम लोगो के लिए शुरु कर दिया गया है।

इस अवसर पर महामाया पेट्रो प्रोडक्ट्स के पार्टनर टी.एस.सिंह देव, जी.एस.सिंह, बाल कृष्ण पाठक, अनिल सिंह बट्ठर, बलराम मुखर्जी, प्रेम अग्रवाल, अतुल सिंह, आलोक दुबे, राजीव  अग्रवाल सहित काफी संख्या में नागरिक बंधु उपस्थित रहे। महामाया पेट्रो प्रोडक्ट्स द्वारा संचालित रिलाइंस पेट्रोल पंप में डीजल 48.42 रूपये/लीटर तथा पेट्रोल 60.46 रूपये/लीटर की दर से उपलब्ध रहेगा।