Breaking News: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 31 करोड़ के 20 विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास… सीएम के साथ मौजूद है कृषि मंत्री रविंद्र चौबे!

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भेंट मुलाकात अभियान का दूसरा दिन है। कल से शुरू इस अभियान के पहले दिन मुख्यमंत्री बलरामपुर जिले के सामरी विधानसभा क्षेत्र के कुसमी और शंकरगढ़ और बरियों का दौरा किए। जहां विभागीय योजनाओं और कई शासकीय कार्यालयों निरीक्षण किए।

वहीं आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजपुर ब्लाक के गोपालपुर गौठान के महिला समूह की महिलाओं से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संवाद कर रहे है। महिला समूह की महिलाओं से वर्मी कम्पोस्ट खाद तथा गौठान की मल्टीएक्टिविटी के सबन्ध में जानकारी ले रहे है।

बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे गोधन न्याय योजना के तहत हितग्राहियों के खातों में राशि अंतरण के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजपुर में सामरी विधानसभा क्षेत्र में 31 करोड़ एक लाख के 20 विकास कार्यो का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे।