बलरामपुर: गौठानो में निर्मित सामग्रियों का लगा स्टाल… कलेक्टर ने किया उत्साहवर्धन.. अधिकारियों ने खरीदे सामान!..



बलरामपुर.. छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ड्रीम प्रोजेक्ट आदर्श गौठानो में निर्मित खाद्य पदार्थो तथा रोजमर्रा के दैनिक उपयोग की सामग्री के स्टाल का कलेक्टर विजय दयाराम के. ने अवलोकन किया..इस दौरान कलेक्टर ने स्टाल में मौजूद महिला समूह की महिलाओं का उत्साहवर्धन किया..वही जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने उक्त स्टाल से सामग्री खरीदी!..

दरअसल आज बलरामपुर के सयुंक्त कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन(एनआरएलएम) के द्वारा जिले के गौठानो में मल्टीएक्टिविटी के तहत निर्मित सामग्रियों को बिक्री करने के लिये स्टाल लगाया है..जिसमे जिले की पहचान के रूप में विख्यात हो चुके चांगरो के जीरा फूल चावल ,गौठानो में निर्मित एलईडी बल्ब,सेनेटाइजर, सत्तू,उड़द की बड़ी,आचार आदि खाद्य सामग्री शामिल है..

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप प्रदेश के गौठानो में निर्मित सामग्रियों के विक्रय के लिए सी मार्केट की स्थापना भी गई है..