बलरामपुर जिला पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुन लिए गए निर्विरोध.. निशा बनी अध्यक्ष तो राधा सिंहदेव बनी उपाध्यक्ष..

balrampur jila panchayat

बलरामपुर। जिला पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों का चुनाव सयुंक्त कार्यालय परिसर के सभा कक्ष में आज संपन्न हो गया है। शुक्रवार को हुए चुनाव में राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम की बेटी निशा नेताम निर्विरोध अध्यक्ष चुन ली गई है, जबकि काफी जद्दोजहद के बाद पूर्व जिला पंचायत सदस्य धीरज सिंहदेव की माँ राधा सिंहदेव निर्विरोध उपाध्यक्ष चुनी गई है।

निशा नेताम बनी अध्यक्ष

दरअसल 14 सीटों वाले बलरामपुर जिला पंचायत में भाजपा के कब्जे में 12 सीट आई थी। कयाश लगाए जा रहे थे, की पुष्पा नेताम ही जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज होंगी, लेकिन उन्होंने असमर्थता जताते हुए। अपनी बेटी निशा नेताम का नाम आगे किया था। पार्टी संगठन ने भी निशा नेताम के नाम पर मुहर लगा दी थी। जिसके बाद वे निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुई। जबकि उपाध्यक्ष के पद को लेकर काफी कशमकश का दौर चला और उपाध्यक्ष पद के लिए राधा सिंहदेव व राजेश यादव ने नामांकन फार्म भरा था, लेकिन राजेश यादव को प्रस्तावक नही मिलने के बाद उनका नामांकन निरस्त हो गया। वही राधा सिंहदेव निर्विरोध जिला पंचायत उपाध्यक्ष चुनी गई।

राजनीति में पहला कदम

बता दे कि 23 वर्षीय निशा नेताम ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से ही राजनीति में कदम रखा है और जिला पंचायत अध्यक्ष बनी है। जबकि राधा सिंहदेव ने रिकार्ड तोड़ मतों लगभग 19000 से जीत दर्ज की थी। अब उपाध्यक्ष बन गई है