CG – कलेक्टर पहुँचे DH: लैब में गंदगी देख जताई नाराजगी… ली डॉक्टरों की क्लास.. कहा लापरवाही बर्दाश्त नही!..



बलरामपुर..(कृष्णमोहन कुमार).. कलेक्टर विजय दयाराम के. ने जिला अस्पताल व धनवंतरी क्लिनिक का औचक निरीक्षण किया..तथा आवश्यक दिशा निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए..इस दौरान उन्होंने लैब में पसरी गंदगी को लेकर नाराजगी जाहिर की..

कलेक्टर विजय दयाराम के. आज सुबह ओपीडी खुलने के समय पर जिला अस्पताल पहुँचे थे..उन्होंने धनवंतरी क्लिनिक में उपलब्ध दवाओं के सम्बंध में जानकारी लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी,अस्पताल अधीक्षक,मुख्य नगर पालिका अधिकारी को समय -समय पर धनवंतरी क्लिनिक का निरीक्षण करने के निर्देश दिए..जिसके बाद कलेक्टर ने मरीजो को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता परखने रसोई घर का निरीक्षण कर खाद्य सामग्रियों का अवलोकन किया..

वही कलेक्टर ने अस्पताल के लैब व एक्सरे कक्ष ब्लड बैंक,मर्च्युरी ,आपातकालीन कक्ष,शिशु पोषण पुनर्वास केंद्र, का निरीक्षण किया..उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध दवाओं के स्टॉक के सम्बंध में जानकारी ली!..