पदोन्नत हुए वन कर्मियों का हुआ सम्मान..!

बलरामपुर कृष्ण मोहन कुमार-छत्तीसगढ़ वन लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ, वृत्त शाखा सरगुजा के द्वारा पदोन्नत लिपिक साथियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में वृत्त प्रभारी संजय अम्बष्ट, उप प्रांताध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती शोभा श्रीवास्तव, वृत्त प्रभारी महिला प्रकोष्ठ श्रीमती लक्ष्मी नायर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आशीष चाकी, मुख्य लिपिक सूरजपुर किशोर सिंह, मुख्य लिपिक सरगुजा सी.पी. विस्वास, वरिष्ठ लेखापाल एन. डी. सिंह, उपाध्याय जी, ए.के. अम्बष्ट, सूरजपुर वनमण्डल प्रभारी अनुरंजन देव, बलरामपुर सह प्रभारी रमेश तिवारी, श्रीमती पुष्पा गुप्ता, श्रीमती गायत्री चौबे, सुरेश गुप्ता, इन्द्रदेव सिंह, ओमप्रकाश पांडेय, नितिन बराडे, सहित अन्य लिपिक साथी सम्मिलित हुये।
समारोह में पदोन्नत लिपिक साथियों को बधाई एवम वृत्त में स्थापना शाखा के लिपिक साथियों को धन्यवाद प्रदान करते हुये सम्मानित किया गया, एवं उपहार प्रदान किया गया। सभा का संचालन तकनीकी अधिकारी राधेश्याम यादव जी ने किया।