छत्तीसगढ़: ब्लॉक अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना की जमीनी हकीकत का लिया जायजा, ग्रामीणों से की चर्चा

बलरामपुर/राजपुर। कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के ब्लॉक अध्यक्ष कन्नी लाल जायसवाल ने मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना के तहत खोड़रो साप्ताहिक बाजार पहुंच कर लोगों से बात की, और उन्हें योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ कर्मचारियों से इलाज व जांच के बारे में पूछा तो बताया गया कि, हर बजार के दिन 50 से अधिक लोगों क़ो दवा वितरित करते हैं। बीपी की जांच भी कर रहे हैं। वहीं गंभीर मरीज मिलने पर उसे अस्पताल भिजवाया जाता है। अब लोगों क़ो इतना पता चल गया है कि, बाजार में मुफ्त में दवाईया मिलती हैं।

इस दौरान कन्नी लाल जायसवाल ने बताया कि, अब गांव गांव के लोगों क़ो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की जन कल्याण वाली सोच के कारण इस तरह की सुविधाएं दी जा रहीं हैं। उन्होंने स्वास्थ कर्मचारियों से दवाईयों की कमी पड़ने पर तत्काल अफसरों क़ो अवगत कराने कहा। इस दौरान उन्होंने खोड़रो, खुखरी, बदौली और अन्य पंचायत से पहुंचे लोगों से भी बातचीत की और उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राम अयोध्या सिंह, चंद्र यादव सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्त्ता भी मौजूद थे।