टोनाही के शक पर महिला की हत्या के मामले के सभी आरोपी हुए गिरफ्तार

बलरामपुर

कुसमी थाना क्षेत्र के ग्राम त्रिपुरी में 28 फरवरी की रात जादू टोना करने की सक पर महिला की हत्या करने के मामले में कुसमी पुलिस ने अब तक घटना में षामिल सभी 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इस संबध में प्राप्त जानकारी के अनुसार त्रिपुरी गांव में 28 फरवरी की शाम गांव का ही 22 वर्षीय प्रवीण कुमार ,, 55 वर्षीय मृतिका एतवारी बाई को अपने घर लेकर आया था। और परिवार के सदस्यों के बीच उस पर टोनही और परिवार के बीमारी का कारण का आरोप विवाद करने लगा।  जिसके पश्चात् महिला को सभी ने लात मुक्कों से बेदम पिटाई कर दी थी,,  मार पीट में महिला के हाथ व पसलियों की हड्डियां टूट गई थी। लिहाजा घायल महिला की दूसरे दिन उसकी घर में मौत हो गई थी। जिसका रिपोर्ट मृतिका का नाती नेहरू ने कुसमी थाने में दर्ज कराया थी।

पुलिस द्वारा मामले में धारा 302 टोनही प्रताडना अधिनियम की धारा 4-5 के तहत अपराध दर्ज कर 5 आरोपी को पंकज, वाषुदेव, परन, श्रीमती उर्मिला, सोहन लाल को गिरफ्तार कर पूर्व में जेल भेज दिया था। दो अन्य आरोपी तिलक व प्रवीण को कल गांव से ही गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। कार्यवाही में थाना प्रभारी डी.के.कुर्रे, प्रधान आरक्षक घनष्याम यादव, आरक्षक राकेश तिवारी, रिंकू गुप्ता सहित अन्य पुलिस कर्मी सक्रीय रहे।