सरगुज़ा: बिरसा मुंडा के जन्म जयंती के उपलक्ष्य में एक दिवसीय करमा नृत्य प्रतियोगिता हुआ आयोजित

सरगुज़ा/सीतापुर/अनिल उपाध्याय

बिरसा मुंडा के जन्म जयंती के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ गरीबी रेखा कल्याण परिषद एवं कुडुख उराँव विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान ग्राम ढोंढागाँव के हाईस्कूल मैदान में एक दिवसीय करमा नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक एवं खाद्यमंत्री अमरजीत भगत ने बिरसा मुंडा के छायाचित्र पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये कार्यक्रम को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि देश की आजादी एवं जनजाति समाज की रक्षा हेतु जंगली क्षेत्र में रहने वाले आदिवासी समाज से निखरकर एक ऐसा योद्धा निकला। जिसका नाम बिरसा मुंडा था। देश की आजादी एवं वनवासीयो की रक्षा हेतु उन्होंने कई बार अंग्रेजो से लोहा लिया और हमेशा युद्ध मे उनको नाकों चने चबाने को मजबूर किया। अंत मे वो देश की आजादी के लिए लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुये। हम सभी को भी उनके आदर्शों का पालन करना है एवं मिल-जुलकर जनजाति समाज के उत्थान के लिए काम करना होगा।इस अवसर पर उन्होंने कुडुख भवन के लिए 5 लाख एवं करमा नृत्य दल के सभी प्रतिभागियों के लिए 10-10 हजार रुपये देने की घोषणा की।

इस करमा नृत्य प्रतियोगिता में कुल 41 टीमो ने हिस्सा लिया थी। जिसमे घरजियाबथान की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया जिसे इनाम स्वरूप नगद 11 हजार रुपये प्रदान किया गया। दूसरा स्थान हासिल करने वाली टीम कुनमेरा को नगद 7 हजार एवं तीसरा स्थान हासिल करने पर मकरचुमा को 5 हजार रुपये नगद प्रदान किया गया। शेष टीमो को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 2-2 हजार रुपये नगद प्रदाय किया गया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच पर जनपद अध्यक्ष शांति देवी, उपाध्यक्ष शैलेष सिंह, डीडीसी अनिमा तिग्गा, पूर्व विधायक प्रो गोपाल राम, प्रभात खलखो, मुन्ना टोप्पो, अनिल निराला उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सी खलखो एवं सरपंच राजेश मिंज एवं आभार प्रदर्शन उप सरपंच रुझनी किंडो ने किया। इस अवसर पर आयोजन समिति के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं काफी संख्या में दर्शक वर्ग उपस्थित थे।