दो महीने तक सरकारी दवाई ना खरीदे विधायक मद से दी जाएगी दवाईयां

 

अम्बिकापुर 

कांग्रेस की महतारी न्याय यात्रा आज अम्बिकापुर मे भी आयोजित की गई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अव्हान पर मे आज कांग्रेस पदाधिकारी ने महतारी न्याय यात्रा के तहत पद यात्रा की। जिसमे दर्जनो कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। बिलासपुर नसबंदी कांड के बाद राज्य सरकार को घेरने के उद्देश्य से शुरु इस पद यात्रा मे शामिल कांग्रेस पदाधिकारियो के मुताबित इस यात्रा का उद्देश्य लोगो को जागरुक करना है ताकि वो कमसे कम दो महीने तक शासकीय अस्पतालो मे मिलने वाली दवाई का उपयोग करने से बचे। इस पद यात्रा के दौरान ग्रामीण कांंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने ये भी एलान किया है। दुकानो से दवाई खरीदने मे असक्षम लोगो को विधानसभा मे नेता प्रतिपक्ष और अम्बिकापुर विधायक टी.एस.सिंहदेव के मद से कांग्रेस पार्टी  दवाईयां मुहैया कराएगी।