Surguja News: चुटका तय करेगा छात्रों का भविष्य… लॉटरी द्वारा पूर्ण होगा प्रवेश चयन की प्रक्रिया



अम्बिकापुर (सीतापुर/अनिल उपाध्याय)। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उ मा विद्यालय देवगढ़ में चुटके से छात्रों का भविष्य तय किया जायेगा। कक्षा 1ली से 8वी तक रिक्त सीटों में प्रवेश प्रक्रिया हेतु गठित जिला स्तरीय प्रवेश समिति अपर कलेक्टर तनुजा सलाम की अध्यक्षता में लॉटरी के माध्यम से छात्रों का प्रवेश चयन प्रक्रिया पूरी करेगी।

इस समिति में सदस्य के रूप में डीईओ प्रतिनिधि एच के जायसवाल प्राचार्य मल्टीपरपज अंबिकापुर, डीएमसी संजय सिंह, बीइओ मिथिलेश सिंह सेंगर, प्राचार्य स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय भी मौजूद रहेंगे।आगामी 24 मई को जिला स्तरीय प्रवेश समिति की उपस्थिति में कक्षा 2री हेतु 10 सीट,कक्षा 3री हेतु 4 सीट, कक्षा 4थी हेतु तीन सीट, कक्षा 6वी हेतु 4 सीट, कक्षा 7वी हेतु 1 सीट एवं कक्षा 8वी हेतु 2 सीटों में चयन हेतु चुटके के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया अपनाई जाएगी। उक्त जानकारी संस्था के प्राचार्य सुनील गुप्ता ने दी है।